फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हलवाई के डेडिकेशन की हो रही है तारीफ, झमाझम बारिश में भी छतरी लेकर बना रहा था खाना

Thu, 08 May 2025 12:31 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Cooking With Umbrella: हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हलवाई को झमाझम बारिश के बीच सड़क के किनारे छाता पकड़े हुए खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो न केवल हलवाई की मेहनत को दिखाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि काम के प्रति उसकी लगन कितनी मजबूत है।
विज्ञापन
झमाझम बारिश में खाना बनाता दिखा हलवाई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन एक नया वीडियो वायरल होता है और इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को छू जाते हैं और उन्हें बार-बार देखा जाता है। हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हलवाई को झमाझम बारिश के बीच सड़क के किनारे छाता पकड़े हुए खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो न केवल हलवाई की मेहनत को दिखाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि काम के प्रति उसकी लगन कितनी मजबूत है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में हलवाई बारिश में भी अपने चूल्हे के पास खड़ा है और एक बड़े बर्तन में खाना पका रहा है। वह अपने एक हाथ में छाता पकड़े हुए है, ताकि खुद को बारिश से बचा सके और दूसरे हाथ से खाना तैयार कर रहा है। इस दौरान बारिश की बूंदें जोर-जोर से गिर रही हैं, लेकिन हलवाई का ध्यान सिर्फ अपने काम पर है। वह बारिश की परवाह किए बिना पूरे ध्यान से खाना बना रहा है। हलवाई की इस मेहनत को देखकर लोग बहुत प्रभावित हो रहे हैं। उसने यह साबित कर दिया कि जब इंसान को अपने काम से प्यार हो तो कोई भी मुश्किल उसे रोक नहीं सकती।

लोगों ने की हलवाई की सराहना
यह वीडियो किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद किया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के पेज पर इसे शेयर किया गया है और अब इस वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं। लोग इस हलवाई की कड़ी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "इतना प्रोफेशनल आदमी हमने कभी नहीं देखा।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इस हलवाई का हौसला बारिश भी नहीं तोड़ पाई।" तीसरे ने कहा, "भारत में सिर्फ मेहनती लोगों की जगह है।" इन सभी कमेंट्स से साफ है कि लोग इस हलवाई की मेहनत और काम के प्रति उसके समर्पण की बहुत सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हलवाई की मेहनत को लेकर कई और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक छोटी सी चीज जैसे कि छाता और चूल्हा, किसी की मेहनत को बखूबी पूरा कर सकती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो यह भी बताता है कि अगर इंसान मेहनत करने का इरादा रखता है तो उसे कोई भी रुकावट या परेशानी नहीं रोक सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें