स्वीडन की जेल का वीडियो हुआ वायरल, सुविधाएं देखकर खुली रह जाएंगी आंखें
- फोटो : Adobe Stock
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों स्वीडन की जेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय व्लॉगर गोपी कपाड़िया ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो में जेल के भीतर की झलक दिखाई है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में जेल की सुविधाओं को देखकर कई लोगों का कहना है कि यह किसी फाइव स्टोर होटल की तरह है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोशनी से भरे जेल के कमरे साफ-सुथरे और व्यवस्थित हैं। जेल में कैदियों के लिए आरामदायक बेड, प्राइवेट वॉशरूम और पढ़ाई के लिए अलग जगह की सुविधाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जेल से मॉडर्न हॉस्टल की तरह हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की बहस छिड़ गई है।
कई लोगों ने भारत के बड़े कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से तुलना कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी सुविधा तो भारत के हॉस्टलों में भी नहीं मिलती है। उनका कहना है कि यहां के हॉस्टल में भीड़भाड़, पुरानी इमारतें और सीमित सुविधाएं है। इनसे बेहतर है तो स्वीडन की जेल है। कुछ लोगों का कहना है कि कोई क्राइम करके वहां का कैदी बन जाऊं।
Viral Video: बाप-बेटी की जोड़ी ने बदतमीज दिल गाने पर मचाया ऐसा धमाल, करोड़ों बार देखा गया वीडियो
सोशल मीडिया पर लोग स्वीडन के जेल सिस्टम की तारीफ कर रहे हैं। स्वीडन में जेलें सिर्फ सजा देन के उद्देश्य से नहीं हैं, बल्कि यहां कैदियों में सुधार किया जाता है। इसके कारण वहां पर कैदियों को सामान्य जीवन की सुविधाएं मिलती हैं, जिससे वो समाज में फिर बेहतर तरीके से शामिल हो सकें। पूरी दुनिया में की स्वीडन की जेलें उदार और प्रगतिशील माना जाती हैं।
Video: जर्मनी से आई बच्ची ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भारत के बारे में कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल
स्वीडन में जीवन स्तर को काफी ऊंचा माना जाता है। देश की व्यवस्था, साफ-सफाई और सामाजिक ढांचा अक्सर दुनिया के सामने उदाहरण पेश करती है।