फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आर्टिस्ट ने बुजुर्ग महिला को मेकअप से बना दिया खूबसूरत अप्सरा, वीडियो देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आखें

Thu, 15 May 2025 08:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बेहद सामान्य लुक में नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धीरे-धीरे प्रोफेशनल मेकअप के जरिए उनका रूप पूरी तरह बदल जाता है। उनका नया रूप देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे समय पीछे पहुंच गया हो।
विज्ञापन
आर्टिस्ट ने बुजुर्ग महिला को मेकअप से बना दिया खूबसूरत अप्सरा - फोटो : Instagram/tashumakeupartist
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक एक बुजुर्ग महिला का मेकअप किया गया है, जिसके बाद उसे पहचान पाना मुश्किल है। वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है कि अब शादी से पहले लड़की का मुंह धुलवाकर देखना पड़ेगा। 

विज्ञापन


वीडियो ने किया हैरान 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बेहद सामान्य लुक में नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धीरे-धीरे प्रोफेशनल मेकअप के जरिए उनका रूप पूरी तरह बदल जाता है। उनका नया रूप देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे समय पीछे पहुंच गया हो। इसने यह दिखाया है कि  सही मेकअप से किसी का रूप बदल जा सकता है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया भी जमकर दे रहे हैं। 

वीडियो में पहले महिला को उसकी उम्र और स्वाभाविक विशेषताओं के साथ देखा जा सकता है। इसके अगले ही क्षण मेकओवर से उसका ऐसा कायाकल्प किया जाता है कि जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन




Gold: धरती पर कब और कहां से आया सोना? कैसे खजाना पहुंचा भारत, जानिए गोल्ड की दिलचस्प कहानी

महिला को फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश, आईशैडो, आईलाइनर और लिप्सिटक लगाया जाता है। देख सकते हैं कि मेकअप से आर्टिस्ट कैसे महिला के झुर्रियों और उम्र के निशानों को छिपा देती है। वीडियो के आखिर में महिला जवान और बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। 

Video: नदी में मछली पकड़ रहा था शख्स, पैंट में घुस गया सांप और फिर..., रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को@tashumakeupartist नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला की खूबसूरती और मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें