बंजारन महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेशी पर्यटक हुआ हैरान
- फोटो : Instagram/mewadi_vlogger
Viral Video: मीडिया लोगों के टैलेंट को दुनिया के सामने लाने में मदद करता है। वर्तमान समय में कई लोगों को सोशल मीडिया ने रातोंरात स्टार बना दिया है। इस प्लेटफार्म पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। अब इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें एक महिला को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए देखा जा सकता है। राजस्थान की एक बंजारन महिला का यह वीडियो है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेश पर्यटक भी हैरान हो जाता है। इस दौरान विदेशी पर्यटक की प्रतिक्रिया देखने लायक है। सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, देसी अंदाज और विदेशी भाषा का ऐसा मेल शायद ही पहले देखा होगा।
वीडियो में नजर आ रही है महिला का नाम सुनीता है। सबसे पहले वह एक विदेशी पर्यटक को नमस्ते कर उसका हालचाल पूछती है। इस पर विदेशी भी नमस्ते कहकर उसका नाम पूछता है। पर्यटक को महिला को बताती है कि वह रेगिस्तान में प्लास्टिक के टेंट में रहती है और उसके पास अपना कोई मकान नहीं है। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह सबकुछ महिला अंग्रेजी में बताती है, जिससे सुनकर विदेशी पर्यटक हैरान रह जाता है।
ISS: क्या है अंतरिक्ष स्टेशन? जहां फंसी थीं सुनीता विलियम्स, 90 मिनट में लगाता है पृथ्वी का एक चक्कर
वीडियो में आप देख सकते हैंसकि हॉलैंड से आया पर्यटक सुनीता की अंग्रेजी से इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने तुरंत कह दिया कि आप बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं। इसके बाद सुनीता कहती हैं कि उसने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा और न कभी पढ़ाई लिखाई की। वह सिर्फ अभ्यास से अंग्रेजी बोलती है।
Airport Security: इन लोगों की एयरपोर्ट पर नहीं होती है सुरक्षा जांच, मिलती हैं ये खास सुविधाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि सुनीता ने साबित कर दिया कि अंग्रेजी सीखने के लिए स्कूल जाने या किसी कोर्स की जरूरत नहीं है। राजस्थान के पुष्कर मेले में यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है।
Viral Video: पानी भरे गिलास पर मटका रखकर लड़के ने दिखाया गजब का करतब, वीडियो देखकर खूली रह जाएंगी आंखें
इंस्टाग्राम पर @mewadi_vlogger नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। महिला राजस्थान की मशहूर कालबेलिया जनजाति की है, जिसने अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से विदेशी पर्यटक को भी हैरान कर दिया है।