चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे कुत्ते, फिर दुकानदार के लिया ऐसा फैसला कि जीत लिया लोगों का दिल
- फोटो : एक्स
Viral: भारत के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ी रही है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडी जगह ढूंढते हैं। इन दिनों एक दुकानदार ने कुछ ऐसा किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दुकानदार के इस कदम की इंटरनेट लोग तारीफ कर रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुकानदार ने आवारा कुत्तों के लिए अपनी दुकान के दरवाजे खोल दिए। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं पूरी तरह एक भरी हुई है। इसके भीतर करीब 10 कुत्ते आराम करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ कुत्ते फर्श पर बैठे हैं, जबकि दो कुत्ते मेज पर ही गोल होकर सोते दिख रहे हैं। कुत्तों की इतनी सख्या होने के बाद भी अफरा-तफरी जैसा कोई माहौल नहीं दिख रहा है। वीडियो में सुकून नजर आ रहा है, जो इसकी खासियत है।
Longest Expressway: ये है भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, जानें 6 राज्यों को जोड़ने वाले इस रास्ते की लंबाई
सबसे अच्छी बात यह है कि कुत्ते न तो भौंक रहे हैं और न ही इधर-उधर भाग रहे हैं। वह बिल्कु बाहर की तेज गर्मी से राहत पाकर शांत बैठे हुए हैं। वीडियो कुछ लोग भी बैठे दिख रहे हैं और वो अपने काम लगे हैं।
Science News: क्या सूख जाएंगी हिमालय से निकलने वाली नदियां? खतरे में दो अरब लोग, स्टडी में डराने वाला खुलासा
वीडियो शेयर करते कैप्शन में लिखा है, दुकानदार ने कुत्तों को गर्मी से बचाने के लिए अंदर आने दिया है। दुकान में ऐसे आराम से बैठे हैं, जैसे यह उनका ही घर हो। यह असरदार इंसानियत का उदाहरण है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।