फ्लैट में कैसी होती है जिंदगी? महिला ने वीडियो शेयर कर बताया
- फोटो : एक्स
Viral Video: शहरों की चमक-दमक और हाईराइज बिल्डिंग हर किसी आकर्षित करती है। ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि वो शहरों और आलीशन घरों में रहे। लोगों का यहां की जिंदी सुकून भरी होती। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शहरों के हाईराइज बिल्डिंग की कहानी बताई है। इस वीडियो के वायरल होने के सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है कि अपार्टमेंट वाला जीवन बेहतर है या खुला घर।
वीडियो में महिला अपनी सोसाइटी के सामने बनी बस्ती की तरफ दिखाती है और दोनों तरह की जिंदगी की तुलना कर रही है। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा है कि मुझे तो घुटन होती है। इसी लाइन ने लोगों का ध्यान खींचा है। महिला का कहना है कि अक्सर सोचती हैं कि आखिर किसकी जिंदगी ज्यादा अच्छी है, उनकी जिनका अपना घर है, अपनी छत है और जमीन से जुड़ाव है, या फिर उनकी जो ऊंची इमारतों में रहते हैं।
उनका कहना है कि फ्लैट में रहने वालों की दुनिया कई बार सिर्फ एक छोटी-सी बालकनी तक सीमित हो जाती है। हर दिन सिर्फ एक जैसा नजारा दिखता है और खुलापन कहीं खो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि छोटे शहरों और कस्बों से लोग बेहतर करियर और कमाई की उम्मीद लिए शहर में आते हैं।
Viral Video: 'टिकट बुक किया, फिर पता चला वेटिंग में हैं', विदेशी लड़की ने बताया भारतीय ट्रेन का अनुभव
उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि छोटे शहरों और कस्बों से शहरों में लोग बेहतर करियर और कमाई की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी ऊंची इमारतों तक सिमट जाती है। उन्हें लगता कि इन इमारतों में रहने के बाद भी एक तरह का खालीपन महसूस करते हैं। पड़ोसियों के बीच पहले वाली अपनी भावना भी कम नजर आती है। लोग मौसम का असली आनंद भी नहीं ले पाते हैं। खिड़की या बालकनी से सिर्फ आसमान के छोटा हिस्सा देख पाते हैं।
Baba Ramdev: बाबा रामदेव ने सुपर जंप से इंटरनेट पर मचाया तहलका, अनोखा वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
महिला के वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रही हैं। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।