फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन में लगातार घूर रहे थे अंकल, लड़की ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, देखकर आपका खौल जाएगा खून

Thu, 12 Mar 2026 02:52 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के स्पीलर बोगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की को अंकल लगातार घूर रहे हैं। 
विज्ञापन
ट्रेन में लगातार घूर रहे थे अंकल, लड़की ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: ट्रेन और बस में यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती है, जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। इनमें कई घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही मामला सामने है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। एक ट्रेन में उम्रदराज शख्स एक लड़की को घूर रहा है, जिसके कारण वह असहज महसूस करती है। परेशान होकर लड़की ने व्यक्ति का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


ऐसी मानसिकता वाले लोगों से कोई भी लड़की सुरक्षित नहीं है। हाल ही में एक विदेशी महिला ने थ्री एसी में घूरने और उसका बाथरूम तक पीछा करने वाले व्यक्तियों की वीडियो बनाई थी। इसके बाद टीटीई ने कार्रवाई की और पुर्तगाल की महिला को परेशान कर रहे लोगों को फटकार लगाई थी। 

इस वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन की स्लीपर बोगी में ऊपर की सीट पर बैठी लड़की को साइड अपर बर्थ पर बैठा एक व्यक्ति उसे लगातार घूर रहा है। लड़की ने पहले उसे अनदेखा कर दिया, लेकिन असहज महसूस होने पर उसका वीडियो बना लिया। एक वीडियो में लड़की को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि साइड अपर बर्थ पर बैठे अंकल उसे घूर रहे होते हैं।
विज्ञापन





Viral Video: हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता दिखा बच्चा, मुंबई मेट्रो ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

वायरल वीडियो को @pritysingh28.official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। लड़की ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- किसी को जज करने से पहले लोगों को उसकी पूरी कहानी जान लेनी चाहिए। 

Viral Video: नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर खींचने की कोशिश करता शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

उसने बताया है कि मैंने इसलिए कैमरा ऑन किया, क्योंकि मैं असहज महसूस कर रही थी। किसी का ध्यान खींचने या कंटेंट के लिए मैंने वीडियो नहीं बनाया है। इस वीडियो को 3 करोड़ 80 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें