फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: होने ही वाली थी लैंडस्लाइडिंग लेकिन जाबांज पुलिसकर्मी किया ऐसा काम, वीडियो हो रहा वायरल

सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर जांबाज पुलिसकर्मी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग पुलिसकर्मी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक जंबाज पुलिसकर्मी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग पुलिसकर्मी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में पहाड़ के ऊपर से कुछ हल्के पत्थर गिर रहे हैं। इसे देखते हुए वहां खड़ा पुलिसकर्मी सतर्क हो जाता है और सामने और पीछे से आने जाने वाले लोगों को वहीं पर रुकने के लिए कहता है। इस बीच वह थोड़ा आगे जाकर सामने से जो लोग रोड पर आ रहे थे उन्हें भी सीटी बजाकर सतर्क होकर वहीं रुकने के लिए कहता है। 
विज्ञापन


इस दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने काफी तेज हो गए थे। सभी लोगों को सतर्क करने के बाद पुलिसकर्मी किनारे की ओर खड़ा हो जाता है। इसके बाद अचानक से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा नीचे सड़क पर आकर गिर जाता है। लैंडस्लाइड इतना खतरनाक था कि मलबा पुलिसकर्मी के बिल्कुल पास आकर गिरा।  

अगर पुलिसकर्मी ठीक समय पर लोगों को सतर्क करके ट्रैफिक रोकने का काम नहीं करता, तो ये एक बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिसकर्मी की सूझबूझ और तुरंत की गई कार्रवाई के चलते कई लोगों की जान बच गई। घटनास्थल पर किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 

वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग पुलिसकर्मी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कमेंटबॉक्स में प्रतिक्रिया देते हुए लोग पुलिसकर्मी के साहस की सराहना कर रहे हैं। कई लोग कमेंट बॉक्स में Respact, Real Hero, Proud Of Him, Dil Se Salute लिख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया के मुताबिक शख्स का नाम सुख बहादुर तमांग है, जो कि सिक्किम पुलिस में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें