फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी के लिए जा रहे दूल्हे ने बीच सड़क रोकी बारात, जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल

Tue, 21 Apr 2026 04:43 PM IST
Sankalp Prakash Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हजारों लोग दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : X/@SURAJ_624
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छूने का काम किया है। इस वीडियो ने इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की है। यह घटना एक शादी के माहौल के बीच की है, जहां आमतौर पर खुशी और उत्सव का माहौल होता है। हालांकि, इस बार एक दूल्हे ने अपने जीवन के सबसे खास दिन पर कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने उसे चर्चा का विषय बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उसने अपनी शादी की रस्मों से ज्यादा एक जरूरतमंद की मदद करने को प्राथमिकता देने का काम किया। 
विज्ञापन


घटना में एक व्यक्ति अपनी गंभीर रूप से बीमार मां को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था। समय बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन रास्ते में उस शख्स की बाइक अचानक खराब हो जाती है। आसपास कोई सहायता उपलब्ध नहीं थी। इस बीच शख्स काफी परेशान था, उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे।
 

इसी दौरान वहां से एक शादी की बारात गुजर रही थी। गाड़ियों की कतार और तेज संगीत के बीच दूल्हे की नजर उस परेशान व्यक्ति पर पड़ी। बिना देर किए उसने अपनी गाड़ी रुकवाई और पूरी स्थिति को समझा। उसने यह नहीं सोचा कि वह शादी के कपड़ों में है या उसे जल्दी पहुंचना है, बल्कि उसने तुरंत शख्स की मदद करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


दूल्हा सड़क किनारे बैठकर खुद ही बाइक को ठीक करने में जुट गया। कुछ ही मिनटों की मेहनत के बाद बाइक फिर से चालू हो गई। इसके बाद वह व्यक्ति अपनी मां को लेकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो सका। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे दृश्य को कैमरे पर कैद कर लिया। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया, जहां इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और दूल्हे की सराहना की है। वायरल हो रहे इस वीडियो को @SURAJ_624 नाम के एक यूजर ने X प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें