फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाइक पर बैल को बैठाकर शख्स ने लगाई रेस, वीडियो हुआ वायरल, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Thu, 16 Nov 2023 05:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

बैल को एक शख्स बाइक बैठाकर ले जा रहा है। बाइक की सवारी करते हुए बैल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
man riding with a massive bull on bike - फोटो : X/@nareshbahrain
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। आपने बहुत लोगों को कार में कुत्ते-बिल्ली को घूमाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी बैल को बाइक की सवारी करते देखा है? अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। 

विज्ञापन


सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बैल को एक शख्स बाइक बैठाकर ले जा रहा है। बाइक की सवारी करते हुए बैल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स (X) पर @nareshbahrain नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जो बेहद हैरान करने वाला है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर बैठा हुआ है और उसने अपने आगे बैल को बैठाया है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया है- किसी रैली में आप इस प्रकार बैल को चलाते हैं? 
विज्ञापन


Mysterious Bridge: दुनिया का रहस्यमयी पुल, जहां से कूदकर आत्यहत्या कर लेते हैं कुत्ते, जानिए इसके बारे में...

बाइक के पीछे जा रहे कार में बैठे शख्स ने इस वायरल वीडियो को शूट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक जा रही है। इस बाइक पर शांति से एक बैल बैठा हुआ है और उसके पीछे बैल मालिक बैठा है और बाइक को चला रहा है। तेज रफ्तार बाइक पर बैल बिल्कुल चुपचाप बैठा हुआ है। आखिर सवाल है कि शख्स बैल को बाइक पर बैठाकर क्यों ले जा रहा है?
 

Viral Video: 'खांसी बनी कव्वाली', प्रदूषण पर लड़कों ने गाया ऐसा गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किया है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें