फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला ने पति के गंजेपन का किया ऐसा इस्तेमाल, वीडियो देखकर उड़े लोगों के होश

Wed, 23 Oct 2024 01:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और एक शख्स मिलकर रोटी बना रहे हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि रोटी को चकला पर नहीं बेला जा रहा, बल्कि गंजे शख्स के सिर पर ही महिला बेलन से रोटी बेल रही है।
विज्ञापन
महिला ने पति के गंजेपन का किया ऐसा इस्तेमाल, वीडियो देखकर जनता रह गई हैरान - फोटो : X/@hvgoenka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: भारत में लोगों के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर अक्सर इसके उदाहरण देखने को मिलते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग लोटपोट हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला और एक शख्स मिलकर रोटी बना रहे हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि रोटी को चकला पर नहीं बेला जा रहा, बल्कि गंजे शख्स के सिर पर ही महिला बेलन से रोटी बेल रही है। आप देख सकते हैं कि महिला बहुत आराम से रोटी को बेल रही है। 

गंजा शख्स अपने सिर पर बेली गई रोटी को खुद तवे पर बना भी रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। आपको यह वीडियो देखकर यकीन नहीं होगा कि कोई कैसे इस तरह रोटी बना सकता है?
विज्ञापन


Asteroid News: धरती की तरफ आ रही है तबाही? नासा ने जारी की चेतावनी

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक्स पर अपने अकाउंट @hvgoenka से वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, आपका डिनर तैयार हो रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 71 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 500 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
 

Optical Illusion: इस फोटो में G के बीच C को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस शख्स ने लिखा है, यह देखकर मेरी भूख ही मर गई। एक शख्स ने कहा है कि आपने इस डिनर के समय क्यों पोस्ट किया है और हंसने की इमोजी बनाई है। दूसरे शख्स ने लिखा है, थ्री इडियट फिल्म की याद आ गई। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें