फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाहर से देखने में झोपड़पट्टी, अंदर से 5 स्टार होटल जैसे कमरे, वीडियो देख लोगों को लगा झटका

Tue, 25 Mar 2025 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Unique House Viral Video: हाल ही में, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा कच्चा मकान नजर आ रहा है, जो पहली नजर में किसी आम गांव के घर जैसा लगता है। मगर जैसे ही कैमरा घर के अंदर प्रवेश करता है तो नजारा एकदम से पूरी तरह बदल जाता है।
विज्ञापन
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ यह घर - फोटो : इंस्टाग्राम @7stargrandmsti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के आज के इस दौर में लोगों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन है। यही नहीं, सोशल मीडिया आज के लोगों के लिए अपना टैलेंट दिखाने का एक जरूरी माध्यम भी बन चुका है। आज को बच्चों से लेकर युवा तक, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी क्रिएटिव वीडियो डालते हैं और लाइक्स और वाहवाही बटोरते हैं। आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा में आ ही जाता है। इसी कड़ी में अब हाल ही में, एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया गै। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खास है इस वीडियो में।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा कच्चा मकान नजर आ रहा है, जो पहली नजर में किसी आम गांव के घर जैसा लगता है। मगर जैसे ही कैमरा घर के अंदर प्रवेश करता है तो नजारा एकदम से पूरी तरह बदल जाता है। अंदर की भव्यता इतनी आश्चर्यजनक है कि लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।


क्या है इस अनोखे घर की खासियत?
बाहर से देखने पर यह घर बिल्कुल साधारण झोपड़ी जैसा दिखता है, लेकिन अंदर का सीन किसी आधुनिक और लग्जरी अपार्टमेंट से कम नहीं है। महंगे और खूबसूरत टाइल्स, इफेक्टिव लाइटिंग, बड़ा फ्लैट स्क्रीन टीवी, आरामदायक सोफे और बढ़िया इंटीरियर इस घर को खास बनाते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली चीज इसका बाथरूम है, जिसमें एयर कंडीशनर तक लगा हुआ है। आमतौर पर बाथरूम में ऐसी सुविधा नहीं देखी जाती, जिससे यह घर इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया पर क्यों छाया हुआ है यह वीडियो?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर यूजर्स हैरान हैं और जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह तो बाहर से झोपड़ी और अंदर से पूरी तरह महल लग रहा है। सच में इंसान के पास पैसा हो तो सब कुछ मुमकिन है।" दूसरे यूजर ने लिखा, " सच में यह घर किसी जादू से कम नहीं लगता है।"
विज्ञापन

सच्चाई या एडिटिंग का खेल?
यही नहीं, आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग इसे एडिटिंग का नाम भी दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह घर असली नहीं है बल्कि एडिटिंग से बनाया गया है, लेकिन जिसने भी यह एडिटिंग की है, वो कमाल की है क्योंकि सारी चीजें बिल्कुल रियल लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें