वायरल वीडियो में दिखा दादी का स्वैग, स्कॉर्पियो पर चढ़कर काटा बवाल
- फोटो : एक्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी रील बना रहे हैं। अब इंटरनेट एक दबंद दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने स्टंट में युवाओं को भी पीछे छोड़ दिाया है। बैंगनी रंग की साड़ी और नीले रंग की ब्लाउज पहनी दादी ने काली स्कॉर्पियो पर चढ़कर रील बनाया है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दादी बेखौफ और स्टाइलिश अंदाज ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
टशन में दिख रही हैं दादी
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग दादी मां पूरे टशन में दिख रही हैं। जहां लोग इस उम्र में आराम करना पसंद करते हैं, तो वहीं दादी का जोश हाई है। वीडियो में वह चमचमाती हुई काली स्कॉर्पियो कार के खुले दरवाजे के पास खड़ी हैं और गाड़ी के फुटबोर्ड पर पैर रखा हुआ है। एक हाथ से दरवाजा थामे वो कैमरे की तरफ बेहद रौब जमाते हुए दिख रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और खड़े होने का तरीका किसी स्टार की तरह लग रहा है।
दादी में दिखा गजब का कॉन्फिडेंस
दादी का पहनावा और उनका गजब का कॉन्फिडेंस देखकर लोग हैरान हैं। पारंपरिक भारतीय साड़ी पहने होने के बाद भी जिस तरह से उन्होंने स्कॉर्पियो जैसी भारी-भरकम गाड़ी पर चढ़कर पोज दिया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में स्वैग वाला म्यूजिक बज रहा है। इस पर दादी का एटीट्यूड बिल्कुल परफेक्ट बैठ रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि स्कॉर्पियो कार चल रही है और फुटबोर्ड पर खड़ी दादी हाथ हिला रही हैं।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा है कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है, किसी ने दादी को इस उम्र में स्टंट नहीं करने की सलाह दी है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।