फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कैसे फूटता है तारा? अंतरिक्ष में दिखा हैरतअंगेज नजारा, स्पेस एजेंसी ने शेयर किया अद्भुत वीडियो

Sat, 06 Jan 2024 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रह्मांड में कई रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में आज तक वैज्ञानिक पता नहीं लगा पाए हैं। वैज्ञानिकों को इसके बारे में बेहद कम जानकारी भी है। ब्रह्मांड में आए दिन नए-नए ग्रह खोजे जाते हैं।
विज्ञापन
view of exploded star - फोटो : Instagram/european space agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: ब्रह्मांड में कई रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में आज तक वैज्ञानिक पता नहीं लगा पाए हैं। वैज्ञानिकों को इसके बारे में बेहद कम जानकारी भी है। ब्रह्मांड में आए दिन नए-नए ग्रह खोजे जाते हैं। समय-समय वैज्ञानिकों द्वारा इसकी तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जिसमें कभी प्रकृति की खूबसूरती दिखाई देती है, तो कभी उसका भयानक रूप। अब इन दिनों एक ऐसी ताजा और वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन


दरअसल, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियोज को शेयर किया है। इसमें अंतरिक्ष की अनदेखी और अविश्वसनीय तस्वीरें दिख रही है। इन फोटोज को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खींता गया है। इसमें एक तारे के सुपरनोवा अवशेष को देखा जा सकता है, जिसमें विस्फोट हुआ है और वह कांच की तरह बिखर जाता है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- सुपरनोवा अवशेष कैसिओपिया ए (कैस ए) का नीयर-इन्फ्रारेड व्यू इन वेवलैंथ्स पर पहले से पहुंच योग्य रिजोल्यूशन पर एक बहुत ही जोरदार विस्फोट को दिखा रहा है। इस रिजोल्यूशन लुक विस्फोट से पहले तारे द्वारा गैस शेड में गिरने वाले मैटेरियल की खुलती शेल्स के डीटेल्स भी दिख रही है।
विज्ञापन

 

इस तस्वीर को खबर लिखे जाने तक 36 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। इस पर लोगों ने कई कमेंट्स भी किए हैं। इस पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि यह कितना अद्भुत नजारा है। यह बिल्कुल आश्चर्यजनक है।

बता दें कि अतंरिक्ष में आए दिन कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो बेहद आश्चर्यचकित करने वाली होती है। वैज्ञानिक भी इन नजारों को देखकर हैरत में पड़ जाते हैं। ईएसए द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें भी हैरान करने वाली हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें