फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रैफिक सिग्नल पर ग्राहक का खाने लगा डिलीवरी बॉय! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Tue, 08 Aug 2023 05:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो में डिलीवरी बॉय को डिलीवरी बॉक्स से फ्राइज जैसी नजर आने वाली चीज को निकालकर खा रहा है। वह ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी बाइक पर बैठा है और ग्रीन सिंग्नल होने का इंतजार कर रहा है। 
 
विज्ञापन
delivery boy eats customers food - फोटो : Facebook/PROUDTOBEANINDIAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: वर्तमान समय में ऑनलाइन खाना मंगाना हर किसी की जीवनशैली में शामिल हो चुका है। आज कल लोग किराना के सामान से खाने के लिए खाना तक ऑनलाइन मंगाते हैं। घर बैठे-बैठे हम अपने घर तक खाना मंगा लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ऑनलाइन डिलीवरी के साथ कुछ गड़बड़ भी हो जाता है। अब हाल ही में एक डिलीवरी मैन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्राहक के खाने को डिलीवरी मैन को खाते हुए देखा जाता है। यह मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। 

विज्ञापन


अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कंपनी का डिलीवरी बॉय ट्रैफिक सिग्नल पर खाना खा रहा है। वायरल वीडियो में डिलीवरी बॉय को डिलीवरी बॉक्स से फ्राइज जैसी नजर आने वाली चीज को निकालकर खा रहा है। वह ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी बाइक पर बैठा है और ग्रीन सिंग्नल होने का इंतजार कर रहा है। 

फेसबुक पर इस वीडियो को PROUD TO BE AN INDIAN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में डिलीवरी मैन को ग्राहक का खाना खाते हुए दिखाया है। इस वीडियो को अभी तक 61 हजार से अधिक से लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन


Chandrayaan 3: चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव है सबसे रहस्यमयी इलाका, आज तक नहीं सुलझ पाई पहेली, जानिए क्या है रहस्य



Rogue Planets: कैसे होते हैं दुष्ट ग्रह, अगर पृथ्वी बन जाए भटकता हुआ प्लेनेट तो क्या होगा?

एक यूजर ने लिखा है कि भाई उनका खुद का खाना भी होता है, क्योंकि मैं भी तीन-चार साल पहले डिलीवरी का काम करता था। मैं अपने खुद के खाने के लिए बिस्किट, केक्स रखते था। एक और शख्स ने लिखा है कि अपना चिप्स खा रहा होगा? उसने कहा कि इनको कौन अधिकार है कि ऐसी फोटो और वीडियो बनाने का। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें