फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारतीय जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई और -50 डिग्री तापमान में किया नागिन डांस, वीडियो ने जीता देश का दिल

Tue, 10 Feb 2026 03:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारतीय जवानों का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जवान नागिन ़डांस कर रहे हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
भारतीय जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई और -50 डिग्री तापमान में किया नागिन डांस - फोटो : X/@NayaBharatHoon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह बीते हफ्ते से छाया हुआ है। दरअसल, 18,000 फीट की ऊंचाई और -50 डिग्री तापमान में हमारे जवान नागिन डांस कर रहे हैं। वहां पर चारों तरफ सिर्फ शांति और सफेद बर्फ है। यह वीडियो इंसानी जोश की सबसे बड़ी मिसाल है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जवानों ने भारी-भरकम सुरक्षा जैकेट पहनी हुई है, जिससे वह ठंड से बचे रहते हैं। एक घेरे के बीच में दो जवान नागिन डांस कर रहे हैं, जिस तरह लोग किसी शादी की बारात में करते हैं। बाकी साथी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख हर कोई भारतीय जवानों के जोश की सराहना कर रहा है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, इतनी ऊंचाई पर ऐसे डांस करना जरूरी है। सियाचिन या गलवान जैसी जगहों पर अगर जवान एक स्थान पर स्थिर खड़े रहें, तो खून जमने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


 

Jeffrey Epstein Files: क्या है जेफरी एपस्टीन के रेड रूम का राज? महिलाएं करती थीं ऐसा डांस, जानकर हिल जाएंगे आप

डांस और उछल-कूद करने से उनके शरीर में गर्मी पैदा होती है, जो किसी हीटर से बेहतर है। इतना ही नहीं, महीनों तक परिवार से दूर और सफेद बर्फ के बीच रहने से दिमाग पर असर होता। ऐसे में हंसी-मजाक उस ऑक्सीजन की तरह है जो उन्हें डिप्रेशन से बचाती है और जोश को बढ़ाती है। 

Viral: मुंह में पेट्रोल भरकर आग वाला स्टंट कर रहा था शख्स, बच्चे की गलती से लगी आग, पाकिस्तान का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट बाॅक्स में लोग जय हिन्द लिख रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हम रजाई में बैठकर ठंड की शिकायत करते हैं और ये शेर वहां मौत को नचा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- दुश्मन इनकी बंदूकों से नहीं, इनके इस फौलादी हौसले से डरता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें