फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नींद में सो रही शेरनी को जहरीले सांप ने काट लिया, कुछ ही देर में हो गई ऐसी हालत और फिर

Thu, 30 Apr 2026 06:59 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

viral video: दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल ब्लैक माम्बा ने एक शेरनी को काट लिया। इसके बाद शेरनी की ऐसी हालत हो गई, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।  
विज्ञापन
नींद में सो रही शेरनी को जहरीले सांप ने काट लिया, कुछ ही देर में हो गई ऐसी हालत और फिर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अफ्रीका के जंगलों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक शेरनी सो रही है। इसी दौरान वहां पर जहरीले सांपों में शामिल ब्लैक माम्बा सांप पहुंच जाता है और उसके चेहरे पर काट लेता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो के शुरू होने पर ऐसा लग रहा है कि सांप शेरनी को किस कर रहा है, लेकिन वो उसको काट लेता है। इससे शेरनी की जान खरते में पड़ जाती है। सांप के काटने पर शेरनी की सांसें फूलने लगी है और उसका चेहरा सूज गया। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप के जहर का असर इतना खतरनाक है कि शेरनी शिकार भी नहीं खा पा रही है। ब्लैक माम्बा अफ्रीका का सबसे लंबा जहरीला सांप है और यह दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। यह सांप 14 फीट लंबा हो सकता है। यह सांप बेहद शर्मीला होता और खतरा महसूस होने पर ही काटता है।
विज्ञापन


Viral News: स्नेक शो देख रहे शख्स की पैंट में घुस गया कोबरा, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

ब्लैक माम्बा के जहर में न्यूरोटॉक्सिक होता है, जिसका सीधे नर्वस सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। यह एक बार काटने पर इतना जहर छोड़ता है कि 10 इंसानों को मौत हो सकती है। शेरनी जैसे बड़े जानवर के लिए भी यह जानलेवा साबित होता है। अगर यह सांप इंसान को काट लेता है, तो इलाज नहीं मिलने पर 30 मिनट में मौत हो सकती है। 




Zara Hatke: नौकरी छोड़ कुत्तों की पॉटी साफ करती है महिला, मजाक उड़ाते थे दोस्त, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो में दिख रहा है कि शेरनी आराम से सो रही थी। तभी अचानक ब्लैक माम्बा सांप वहां पहुंचता है और शेरनी के चेहरे पर चढ़ जाता है। इसके बाद उसके मुंह पर काट लेता है। इसके बाद शेरनी की हालत बिगड़ जाती है। वह अपना शिकार भी नहीं खा पा रही थी। शेरनी की आंखें बंद होने लगीं और सांस उखड़ने लगी। तभी उस पर वन्यजीव अधिकारियों की नजर पड़ी। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए हुई ऐसी झड़प, लड़की ने जड़ दिया शख्स को थप्पड़

इसके बाद अधिकारियों ने शेरनी को पकड़कर एंटी-वेनम सीरम की डोज दी। डोज देने के 2 घंटे बाद तक भी शेरनी की हालत खतरे में रही, लेकिन बाद में वो ठीक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ मिनट देरी हो जाती तो शेरनी को बचा पाना मुश्किल होता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें