फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गर्लफ्रेंड के चक्कर में 26 किलोमीटर दौड़ गया युवक, वजह जान अब भी रह जाएंगे हैरान

Fri, 16 Jan 2026 03:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इंटरनेट पर बेंगलुरु के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर उसकी एक छोटी-सी ख्वाहिश पूरी करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया है। जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। 
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड के लिए 26 किलोमीटर दौड़ा युवक - फोटो : @simranxavik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral video: अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ लोग नामुमकिन को भी मुमकिन बनाने की कोशिश कर जाते हैं। इंटरनेट पर बेंगलुरु के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर उसकी एक छोटी-सी ख्वाहिश पूरी करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया है। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल मामला बेंगलुरु में रहने वाले अविक भट्टाचार्य की गर्लफ्रेंड के 26वें बर्थडे से जुड़ा है। वह बीमार थी और चाहती थी कि अगर तबीयत ठीक होती, तो अपने जन्मदिन पर 26 किलोमीटर की दौड़ लगाती। उसकी यही अधूरी ख्वाहिश युवक अपने अंदाज़ में पूरी करता है। 

Video: शादी में दूल्हे की एंट्री ने लूट ली महफिल, 'रहमान डकैत' स्टाइल में बरातियों संग किया जबरदस्त डांस

वायरल वीडियो की शुरुआत में अविक भट्टाचार्य की गर्लफ्रेंड सिमरन बताती हैं कि वह अपने बर्थडे पर खुद 26 किलोमीटर दौड़ना चाहती थीं, लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। इसके बाद वीडियो में अविक कहता हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड अभी 26 साल की हुई है, इसलिए मैं उसके बर्थडे पर 26 किलोमीटर दौड़ लगाने जा रहा हूं। बता दें कि इस वीडियो को 5 जनवरी 2026 को शेयर किया गया था और देखते ही देखते इसे 75 लाख से ज्यादा व्यूज और 6.8 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। 
 
इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अब मैं 26 बार ‘नो वे’ लिखूं क्या? ऐसा लड़का आखिर मिलता कहां है! दूसरे यूजर ने लिखा- मेंटल शांति के लिए मान लेता हूं ये एआई है। तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि, यह सिर्फ़ एक बर्थडे सरप्राइज नहीं, बल्कि आज के रिश्तों में 'एफर्ट' की असली परिभाषा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें