फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Dance Video: 'नदिया बीच जैसे नैया डोले' ...गाने पर आंटी ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Sat, 22 Feb 2025 07:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी ने हरी साड़ी पहनी हई है और अपने पल्लू को कसकर बांध लिया। आंटी ने भोजपुरी गाने ''नदिया के बीचे जैसे नैया डोले" पर शानदार डांस किया है।
विज्ञापन
''नदिया बीच जैसे नैया डोले'' ...गाने पर आंटी ने किया धमाकेदार डांस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Dance Video: वर्तमान समय में लोग हर छोटे-बड़े पारिवारिक समारोह को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं। कुछ खास पलों को लोग सोशल मीडिया पर अपने यूजर्स के साथ भी साझा करते हैं। इनमें से कई वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आंटी ने अपने धमाकेदार डांस से पारिवारिक समारोह में माहौल बना दिया है।

विज्ञापन


अब सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल हो गया है। लोग आंटी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। डांस देखकर लोगों का कहना है कि आंटी ने इस उम्र में जितना धमाकेदार डांस किया है, वो तारीफ के काबिल है। डांस देखकर आप भी अपने आपको तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी ने हरी साड़ी पहनी हई है और अपने पल्लू को कसकर बांध लिया। आंटी ने भोजपुरी गाने ''नदिया के बीचे जैसे नैया डोले" पर शानदार डांस किया है। आंटी के एक्सप्रेशंस और स्टेप्स इतने परफेक्ट थे कि सभी लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। घर में मौजूद महिलाएं भी उनके डांस को खूब एंजॉय कर रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने आंटी पर पैसे उड़ाने वाला स्टेप भी किया है। 
विज्ञापन


Asteroid News: भारत के इन शहरों में गिर सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, नासा की रिपोर्ट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रम पर sangeeta_mishra05 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 28 लाख से अधिक लोगों ने इस लाइक किया है। लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग पर प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर रहे हैं।



Mysterious place: धरती की सबसे रहस्यमयी जगह, जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा, जानिए इसके बारे में...

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ 

सोशल मीडिया पर आंटी के धमाकेदार डांस ने तहलका मचा दिया है और यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा वाह आंटी जी, क्या गजब का डांस किया है। एक शख्स ने लिखा है, न फूहड़ता, न अश्लीलता,  न अंगप्रदर्शन और न ओवर एक्टिंग। आंटी जी का बेहतरीन और खूबसूरत डांस। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें