फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: डरावने अवतार में मेले में घूमती दिखी विशालकाय महिला, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 31 Dec 2025 12:23 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि 6.4 फीट लंबी महिला डरावना रूप बनाकर मेले में घूमती नजर आ रही है। महिला को देखकर मेले में अफरा-तफरी मच जाती है। 
विज्ञापन
डरावने अवतार में मेले में घूमती दिखी विशालकाय महिला - फोटो : @ritrisha_adhikary instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मेले में डरावने अवतार में पहुंची 6.4 फीट लंबी महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की डरावना रूप बनाकर मेले में घूमती नजर आती है, जिसे देखकर बड़ो और बच्चों से लेकर महिलाएं तक सन्न रह जाते हैं। महिला का हुलिया और एक्सप्रेशन्स इतने खौफनाक लगते हैं कि मेले में मौजूद सभी लोग एक पल के लिए ही सही सहम जाते हैं। 6 फीट से अधिक हाइट, लड़कों में देखने को तो मिल जाती है, लेकिन अगर 6 फीट से अधिक की कोई लड़की अचानक से आपके सामने आ जाए और वो भी डरावने रूप में, तो लोगों को कितनी हैरानी होगी। यही वजह है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में लाल सूट पहने, हाथ में लालटेन लिए और अपने चेहरे को डरावना बनाकर लड़की मेले के बीचों-बीच जाकर खड़ी हो जाती है। लड़की ने अपने चेहरे पर भारी मेकअप के साथ आंखों में गहरा काजल और नकली खून जैसा इफेक्ट्स लगा चेहरे को भयानक बना लिया है। मेले में जैसे ही लोग उसे देखते हैं, अफरा-तफरी मच जाती है। कुछ लोग डर के मारे पीछे हट जाते हैं, तो वहीं कुछ मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगते हैं। महिला का लंबा कद उसके डरावने लुक को और भयानक बना रहा है। 

 


बता दें कि डरावने रूप में मेले में घूमती इस लड़की का नाम रितृषा अधिकारी है, जो एक कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रितृषा अपनी लंबी हाइट (6.4 फीट) की वजह से ही सोशल मीडिया पर फेमस है। इस वीडियो को रितृषा ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ritrisha_adhikary नाम की आईडी से शेयर किया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया लड़की का डरावना रूप
वीडियो को अब तक एक मिलियन यानी 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 27 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। 

Viral Video: लाल साड़ी में लड़की ने बिखेरा जलवा, ऋतिक के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा- इतनी हाइट और इतना डरावना रूप देखकर बच्चे तो डरेंगे ही। दूसरे यूजर ने कहा- हॉलीवुड में ट्राई करो, काम मिल जाएगा। तो वहीं, कई यूजर्स ने इसे क्रिएटिव परफॉर्मेंस बताया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें