कनॉट प्लेस में 12 घंटे मूर्ति बनकर खड़ा रहता है ये शख्स, कहानी जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
- फोटो : Instagram
Viral Story: दिल्ली में स्थित को कनॉट प्लेस को देश का राजधानी का दिल कहा जाता है। यहां की सड़कों पर आपको कई रंग देखने को मिल जाएंगे। यहां कोई गाना गाते हुए, तो कोई पेंटिग करते हुए नजर आ जाएगा। इनके अलावा यहां पर एक शख्स पुतले की तरह खड़ा रहता है, जो सिर से लेकर पैर तक गोल्डन रंग में रंगा होता है। यह शख्स सड़क के किनारे घंटों तक खड़ा रहता है। शख्स के साथ लोग सेल्फी लेते हैं और कुछ पैसे देकर चले जाते हैं। इस शख्स की कहानी दर्द से भरी हुई, जिसे सुनकर आप भावुक हो जाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक महिला ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। इसके बाद अब यह कलाकार रातों-रात सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। इस वीडियो को करड़ों लोग देख चुके हैं, करीब दो लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में स्टैच्यू आर्टिस्ट की जिंदगी की दर्द भरी कहानी बताई गई है।
वीडियो के मुताबिक, कलाकार का नाम रजनीश है, जिनकी उम्र 28 साल है। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहते हैं। उनका जीवन पहले ऐसा नहीं था। वो पहले एक ठेकेदार के तौर काम करते थे, लेकिन उन्होंने 20 लाख रुपये तक घाटा हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी पलट गई।
Optical Illusion: 709 की भीड़ में छिपा है 907, 12 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस
इसके अलावा रजनीश का सोशल मीडिया पर एक पेज था, जिसे पर लाखों फॉलोअर्स थे। लेकिन उनके ही एक दोस्त ने उनके साथ धोखा कर दिया और अकाउंट को डिलीट कर दिया। इसके बाद वह परिवार को चलाने के लिएस्टैच्यू आर्टिस्ट बनने का निर्णय लिया। रजनीश 2019 से यह काम कर रहे हैं। वो अपने घर के कमाने वाले अकेले शख्स हैं।
Viral Video: शख्स ने कार को बनाया चलता फिरता फ्लैट, यूनिक तरीके से किया डिजाइन, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी और हाड़ कंपाने वाली ठंडी में 12 घंटे त मूर्ति की तरह खड़े रहते हैं। ऐसा करने की वजह से उनके पैरों में बहुत दर्द होता है। इसके अलावा शरीर पर गोल्डन पेंट लगाने से केमिकल्स की वजह से उन्हें त्वचा संबंधी गंभीर समस्याएं भी होती हैं। इतना सबकुछ करने के बाद किसी-किसी दिन वो सिर्फ 200 रुपये कमा पाते हैं। सड़क पर अपनी कला दिखाने वाले भिखारी नहीं होते हैं, बल्कि मेहनतकश कलाकार हैं।