ड्रग्स तस्करी का निकाला नया तरीका, बिल्ली के गले में बांध दिया करोड़ों का ड्रग्स
- फोटो : AI
Viral: ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस कई तरह के उपाय करती है। लेकिन तस्कर कई तरीके खोज लेते हैं, जिस पर पुलिस को जल्दी शक नहीं होता है। अब इस बीच तस्करों ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। रूस में ड्रग्स तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कैदियों तक नशीले पदार्थ को पहुंचाने के लिए बिल्ली का इस्तेमाल किया। उन्होंने बिल्ली के गले में ड्रग्स बांधकर उसे जेल के अंदर भेजा। तस्करों को लगा कि इस पर किसी को कोई शक नहीं होगा। लेकिन जेल अधिकारियों की कड़ी निगरानी उनकी योजना पर पानी फेर दिया।
रूस के निजनी नोवगोरोद शहर की करैक्शनल कॉलोनी नंबर-17 का यह मामला है। जेल के सुरक्षाकर्मियों की एक बिल्ली पर नजर गई, जो जेल की तरफ जा रही है। पहली बार में वह सामान्य बिल्ली लगी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान से देखा उसके गले में कपड़े से बने दो अलग-अलग कॉलर बांधे गए थे। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों का शक बढ़ गया।
कॉलर में छिपा ड्रग्स
अधिकारियों ने बिल्ली को पकड़ा और उसके गले से दोनों कॉलर उतारे और फिर जांच की तो अंदर से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ मिले। इसके बाद मौके पर स्निफर डॉग बुलाया गया। जांच में साफ हो गया कि कॉलर के अंदर वास्तव में ड्रग्स छिपाकर रखे गए थे। माना जा रहा है कि इन्हें जेल के अंदर बंद कैदियों तक पहुंचाने की योजना थी।
IMD Rain: क्यों गुजरात में एक दिन में हुई इतनी ज्यादा बारिश? जानिए मौसम की बड़ी वजह
जांच अधिकारियों ने माना कि तस्करों को लगा एक बिल्ली पर कोई शक नहीं करेगा। बिल्ली आसानी से दीवारों, झाड़ियों और छोटी-छोटी जगहों से निकलकर जेल परिसर तक सकती है। इसके कारण ड्रग्स पहुंचाने के लिए उसका इस्तेमाल किया गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता की वजह से तस्करों की यह योजना फेल हो गई।
Optical Illusion: तस्वीर में कप खोजने में घूम गया लोगों का दिमाग, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की फेडरल पेनिटेंशरी सर्विस (FSIN) की तरफ से कहा गया कि बताया कि ड्रग्स बरामद करने के बाद बिल्ली पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। स्वास्थ्य जांच के बाद छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब इसकी जांच की जा रही है कि आखिर बिल्ली के जरिए कौन लोग जेल में ड्रग्स पहुंचा रहे थे।