नीट पेपर लीक प्रदर्शन के मीम्स और फनी रील्स हुए वायरल
- फोटो : पीटीआई
Viral Paper Leak Protest Video: नीट पेपर लीक और शिक्षा में सुधार को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग कर रहे हैं। सरकार का आरोप है कि विपक्ष राजनीतिक फायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहा है।
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई वीडियो बेहद हैरान करने वाले हैं, तो कुछ लोगों हंसाने वाले हैं। इन वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इन वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में Gen Z शामिल हैं। वह मीम्स, रील्स, गानों और व्यंग्य के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। दिल्ली के अलावा मुंबई, इंदौर, उदयपुर और हैदराबाद समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी अभियान चल रहा है।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा नहीं देने पर तंज कसा गया। एक शख्स ने लिखा है देश में रोजगार के अवसर बहुत कम हैं, इसलिए मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे। आप नीचिए दिए गए वीडियो में मीम्स देख सकते हैं।