फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: एक किलो प्याज भूलने पर डिलीवरी बॉय ने लिखा ऐसा खत, पढ़कर भर आई महिला की आंखें

Thu, 29 Oct 2026 12:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक डिलीवरी बॉय ऑर्डर के साथ 1 किलो प्याज देना भूल गया। इसके बाद उसने गत्ते पर हाथ से एक माफीनामा लिखकर ग्राहक को दिया और शिकायत न करने की गुजारिश की। रेडिट पर वायरल हुए इस नोट ने महिला को भावुक कर दिया। अब लोग डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों पर काम के दबाव और उनकी मुश्किलों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
प्याज देना भूला डिलीवरी बॉय - फोटो : Reddit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कई बार किसी की छोटी सी गलती भी उसके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। खासकर उन लोगों के लिए, जो दिनभर मेहनत करके अपना घर चलाते हैं। इन दिनों रेडिट पर एक डिलीवरी बॉय का लिखा नोट चर्चा में है। वह अपने ग्राहक के ऑर्डर में एक किलो प्याज देना भूल गया था। अपनी गलती के लिए उसने गत्ते पर हाथ से एक छोटा सा संदेश लिखा और ग्राहक से शिकायत न करने की गुजारिश की। इस नोट को पढ़कर महिला ग्राहक भावुक हो गईं।

विज्ञापन


रेडिट पर शेयर किया गया डिलीवरी बॉय का नोट
यह पोस्ट रेडिट के यूजर ने साझा की है। पोस्ट के मुताबिक डिलीवरी करने वाला व्यक्ति ऑर्डर के साथ एक किलो प्याज पहुंचाना भूल गया था। इसके बाद उसने गत्ते पर अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। नोट में लिखा था, “मैं आपसे माफी चाहूंगा कि ये मेरी गलती है कि मैं आपका 1 किलो प्याज लाना भूल गया। प्लीज आप शिकायत मत करिएगा, कल मैं आपके लिए 1 किलो के बदले 2 किलो प्याज दे दूंगा। प्लीज मेरा विश्वास करिए।” डिलीवरी बॉय ने इस संदेश के साथ अपना मोबाइल नंबर भी लिखा और दोबारा शिकायत न करने की गुजारिश की। उसके शब्दों से साफ लग रहा था कि वह अपनी गलती को लेकर काफी परेशान था।

विज्ञापन


नोट पढ़कर भावुक हो गई महिला
महिला ग्राहक ने पोस्ट में बताया कि वह आमतौर पर शिकायत नहीं करती हैं, लेकिन इस नोट ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने सोचा कि आखिर डिलीवरी करने वाले लोग किन हालातों में काम करते होंगे और उन पर कितना दबाव रहता होगा। महिला के मुताबिक यह डिलीवरी बॉय सुबह चार-पांच बजे उनकी बिल्डिंग में सामान पहुंचाने आता है। उन्होंने डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के काम और उनकी मुश्किलों को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि इस घटना के बाद डिलीवरी करने वालों के प्रति उनकी सोच पहले जैसी नहीं रहेगी। महिला ने यह भी बताया कि वह अपनी तरफ से डिलीवरी स्टाफ को टिप देती हैं और पानी या जरूरत की दूसरी चीजें भी देती हैं। इसके बावजूद इस नोट ने उन्हें काफी दुखी कर दिया।

 यूजर्स बोले- शिकायत नहीं, मदद कीजिए
पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने डिलीवरी बॉय के प्रति सहानुभूति जताई। कुछ लोगों ने महिला को सलाह दी कि वह उसे बता दें कि शिकायत नहीं की जाएगी और अतिरिक्त प्याज लाने की भी जरूरत नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने ऐप के जरिए टिप देने का सुझाव दिया। महिला ने जवाब में कहा कि उन्हें फोन करना सुरक्षित नहीं लगता, लेकिन वह ऐप के माध्यम से टिप जरूर देंगी। कई यूजर्स ने इस घटना को डिलीवरी कर्मचारियों पर काम के दबाव से जोड़कर देखा। कुछ लोगों ने कंपनियों से कर्मचारियों के लिए बेहतर कामकाजी माहौल और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें