फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: टॉयलेट गई महिला के साथ हुआ भयानक हादसा, पति ने ऐसे बचाई जान, जानकर कांप जाएगी रूह

Sat, 25 Apr 2026 07:10 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: ऑस्ट्रेलिया में सैर पर निकली एक महिला को सार्वजनिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया है। दरअसल, टॉयलेट की सीट टूटने की वजह से वह गड्ढे में गिर गई और तीन घंटे तक गंदगी में फंसी रही। 
विज्ञापन
टॉयलेट गई महिला के साथ हुआ भयानक हादसा - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: ऑस्ट्रेलिया में सैर पर निकली एक महिला के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसे वो पूरे जीवन याद रखेगी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के मशहूर आउटबैक इलाके में एक सार्वजनिक टॉयलेट का फर्श अचानक धंस गया। इसके कारण महिला गंदगी में डूब गई। करीब तीन घंटे तक वह फंसी रही। इस भयानक हादसे ने वहां की पर्यटन विभाग पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


कैनबरा की रहने वाली महिला पति और दो बच्चों के साथ हेनबरी मेटेओराइट क्रेटर देखने के लिए गई थी। महिला दोपहर जब टॉयलेट के इस्तेमाल के लिए अंदर पहुंची, तो अचानक टॉयलेट का ढांचा नीचे धंस गया। यह एक पिट टॉयलेट था, जहां पर गंदगी को एक गहरे गड्ढे में इकट्ठा करते हैं। फर्श टूटते ही महिला सीधे उसी गड्ढे में गिर गई। कमर तक गंदगी में फंस गईं। 

गंदगी में घंटों फंसी रही महिला

महिला को उसके पति ने निकालने की बहुत कोशिश, लेकिन सफलता नहीं मिली। सबसे बड़ी बात यह थी सुनसान इलाका होने के कारण कोई मदद करने वाला भी नहीं दिख रहा था। महिला करीब तीन घंटे तक उस गंदगी में फंसी रही। घंटों गुजरने के बाद एक स्थानीय मिस्त्री उस रास्ते से जा रहा था। पति ने उससे मदद मांगी, क्योंकि बचाव के लिए उसके पास कुछ औजार और रस्सी थी। 
विज्ञापन


Snake Video: जेब में जिंदा सांप रखकर घर ले आया बच्चा, देखते ही मां के उड़े होश, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मिस्त्री ने ऐसे निकाला बाहर 

गड्ढा गहरा होने की वजह से महिला को वहां से निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था। गड्ढे में मिट्टी धंसने का डर था। मिस्त्री ने महिला को निकालने के लिए अपनी कार की मदद ली। उसने गड्ढे में एक मजबूत रस्सी डाली और महिला को मजबूती से पकड़ने के लिए कहा। रस्सी का दूसरा सिरा कार से बांधा और महिला को बाहर निकाला। महिला को निकाले में करीब 45 मिनट लगे। गड्ढे से बाहर निकालने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत स्थिर है। 

Anti Aging Drug: क्या थम जाएगी इंसानों की उम्र? दवा बनाने के करीब रूसी वैज्ञानिक, पुतिन का ये सपना होगा सच

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे मामले की जांच हो रही है। हादसे वाली जगह को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इतना पुराना और कमजोर टॉयलेट क्यों इस्तेमाल में था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें