जगली हाथियों के साथ भाग गईं सरकारी हथनियां, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
Viral News: सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। यह खबर बेहद हैरान करने वाली है। इसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल, विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज से दो पालतू हथिनियां अचानक लापता हो गईं, जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, जंगली हाथियों के झुंड के साथ दोनों हथिनियां जंगल में भाग गईं। हालांकि, अगले दिन दोनों हथनियां वापस आ गईं। यह मामला हाल ही में सामने आया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
झिरना रेंज में तैनात हैं दो मादा हथिनी
कॉर्बेट पार्क में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वर्ष 2016 में कर्नाटक से 12 से ज्यादा हाथी मंगाए गए थे। इन हाथियों को कॉर्बेट की अलग-अलग रेंजों में गश्त और रेस्क्यू कार्यों के लिए तैनात किया था। झिरना रेंज में भी दो मादा हाथी तुंगा और 'कपिला तैनात की गई थीं। इनका लंबे समय से विभागीय कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
अचानक जंगल में भाग गईं हथिनियां
कार्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज की दो पालतू हथिनियां तुंगा व कपिला चारे के लिए जंगल गईं थीं। महावत अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान वहां से जंगली हाथियों का एक झुंड गुजरा। दोनों हथिनियां इस झुंड के साथ चली गईं। कुछ देर के बाद जब विभागीय कर्मियों को हथिनियां मौके पर नहीं मिलीं तो उनकी खोजबीन शुरू की गई।
Viral: भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों ने खुद को ऐसे किया ठंडा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर भावुक हो रहे लोग
विभागीय गश्ती दल दोनों को खोजते रहे, लेकिन उनके हाथ नाकामी लगी। बुधवार को दोनों हथिनियां वापस झिरना अपने आवास में पहुंच गईं। वन विभाग ने उनके वापस आने पर राहत की सांस ली। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Airport: भारत के इस इकलौता एयरपोर्ट से मिलती है दुनिया के हर कोने के लिए फ्लाइट, नाम जानकर होगी हैरानी
कॉर्बेट पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला के मुताबिक, कई बार पालतू हाथी जंगली हाथियों के झुंड में शामिल हो जाते हैं और जिस दिशा में झुंड जाता है, पालतू हाथी भी उसी तरफ चले जाते हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं और ज्यादातर मामलों में हाथी कुछ समय बाद खुद ही वापस आ जाते हैं।