फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: ऑफिस कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल, बोले- यह बोल्ड स्टेप है

Tue, 15 Apr 2025 02:46 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Resignation Letter: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा इस्तीफा वायरल हुआ, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह इस्तीफा किसी आम कागज पर नहीं, बल्कि टॉयलेट पेपर पर लिखा गया था और इसके पीछे एक कहानी थी, जो दिल को छूने वाली थी।
विज्ञापन
कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा पत्र - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर आपने देखा होगा कि कर्मचारी अपना इस्तीफा पत्र या फिर ई-मेल पर भेजते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी कर्मचारी ने अपने इस्तीफा टॉयलेट पेपर पर लिखकर दिया हो। तो इसी क्रम में हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा इस्तीफा वायरल हुआ, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह इस्तीफा किसी आम कागज पर नहीं, बल्कि टॉयलेट पेपर पर लिखा गया था और इसके पीछे एक कहानी थी, जो दिल को छूने वाली थी। हालांकि, जब यह इस्तीफा पत्र वायरल हुआ तो लोगों की आंखें नम हो गई और उन्होंने आज के कॉरपोरेट की दुनिया की आलोचना करनी भी शुरू कर दी। तो आइए जानते हैं कि मामला क्या है
विज्ञापन


कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा पत्र
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस इस्तीफा पत्र में कर्मचारी ने लिखा, "मैं खुद को टॉयलेट पेपर की तरह महसूस करता हूं। जब कंपनी को मेरी जरूरत पड़ी तो मुझसे काम लिया गया और फिर बिना किसी एहसास के मुझे फेंक दिया गया।" यह सिर्फ एक शब्दों का खेल नहीं था, बल्कि कई लोगों ने इस इस्तीफे को खुद से जोड़कर भी देखा और उस कर्मचारी से पूरी तरह सहानुभूति भी रखी।

विज्ञापन


बिजनेसवुमन ने खुद साझा किया यह पत्र
हालांकि, मामला यही नहीं खत्म हुआ। यह कहानी तब और भी वायरल हुई, जब सिंगापुर की बिजनेसवुमन एंजेला योह ने इसे साझा किया। एंजेला ने लिखा, "इस इस्तीफे ने मुझे भीतर तक हिला दिया। क्या हम अपनी कंपनियों में कर्मचारियों को केवल उनके काम के आधार पर आंकते हैं या उनकी पहचान और भावना को भी समझते हैं?" उनका यह सवाल एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाता है कि क्या हम अपने कर्मचारियों को सिर्फ काम करने वाली मशीनों के रूप में देखते हैं, या इंसान के रूप में?



वस्तु की तरह इस्तेमाल किए जा रहे हैं ये लोग
एंजेला ने इस इस्तीफे को लेकर कहा, "हमारे कर्मचारियों को इस तरह से सम्मानित करें कि जब वे कंपनी छोड़ें, तो नफरत नहीं, बल्कि शुक्रिया के साथ जाएं।" यह शब्द एक चेतावनी की तरह हैं कि हमें अपनी कंपनी की संस्कृति और कर्मचारियों के प्रति अपने व्यवहार पर विचार करना चाहिए। कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर का चुनाव इसलिए किया क्योंकि उसे ऐसा महसूस हुआ कि कंपनी ने भी उसे उसी तरह इस्तेमाल किया, जैसे किसी वस्तु का सिर्फ एक बार उपयोग कर उसे फेंक दिया जाता है। यह एहसास हर उस व्यक्ति का था, जो कभी खुद को सिर्फ काम का एक हिस्सा महसूस करता है, न कि एक अहम इंसान।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस इस्तीफे को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आज के कॉर्पोरेट वर्ल्ड की आलोचना कर डाली। एक यूजर ने लिखा, "ऑफिस का वातावरण इतना खराब होता है कि हर कोई नौकरी छोड़ना चाहता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, ऑफिस में अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करना बेहद जरूरी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें