फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: शराब की दुकान में घुसकर कई बोतलें दारू गटक गया ये क्यूट जानवर, बाथरूम में मिला बेहोश

Wed, 03 Dec 2025 09:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के ऐशलैंड शहर में एक शराब की दुकान में रैकून जानवर घुस गया। फिर उसने वहां पर कई दारू की बोतलों से शराब पी गया और जमकर तोड़फोड़ मचाई। जब यह नजारा दुकान के कर्मचारियों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए। 
 
विज्ञापन
शराब की दुकान में घुसकर कई बोतलें दारू गटक गया ये क्यूट जानवर - फोटो : Facebook/Hanover County Animal Protection and Shelter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: कभी-कभी हैरान करने वाली खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती है। अब इस बीच एक ऐसी खबर है सामने आई जिसने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, अमेरिका वर्जीनिया के ऐशलैंड शहर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन यह पूरी तरह सच्ची घटना है। शहर में एक दारू की दुकान में कुछ ऐसा दिखा जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 

विज्ञापन


दुकान के कर्मचारी रूटीन चेक के लिए बाथरूम पहुंचे, तो दरवाजा खोलते ही कुछ ऐसा दिखा जिसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए। सामने जमीन पर एक ऐसा चोर बेहोश पड़ा था, जिसके बारे में शायद किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा। यह कोई इंसान नहीं, बल्कि एक रैकून (लोमड़ी की तरह दिखने वाला) जानवर था।  रैकून कथित तौर पर एबीसी शराब की दुकान में घुसा, रैक तोड़ीं और कई तरह के दारू की बोतलों से दारू पी गया और फिर बाथरूम में कमोड के बगल में जाकर सो गया।

हनोवर काउंटी एनिमल प्रोटेक्शन एंड शेल्टर की अधिकारी मार्टिन को एक कॉल आई, जिसमें एक अजीबोगरीब घटना के बारे में बताया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि शराबी रैकून ने दुकान की कई अलमारियों को तहस-नहस कर दिया था। 
विज्ञापन


Supermoon: आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, कब नजर आएगा साल का सबसे बड़ा चांद, जानिए क्यों कहा जाता है कोल्ड मून



शेल्टर होम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पुष्टि की है कि रेस्क्यू के दौरान रैकून पूरी तरह से शराब के नशे में था। ऐसी घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए अधिकारियों ने मजाकिया लहजे में लिखा, यह जीव हैंगओवर से गुजर रहा है। वह बहुत टल्ली था, लेकिन किस्मत से उसे कोई चोट नहीं लगा है।

Viral: विंडो सीट पर नजारे निहार रही थी महिला, पीछे खड़ा शख्स चोरी-चुपके खींच रहा था तस्वीरें, फोन खुलते ही...

अधिकारी मार्टिन ने बताया कि रैकून को सुरक्षित पकड़ा और शेल्टर तक पहुंचाया गया। कुछ घंटों के बाद जब वह पूरी तरह होश में आया, तो उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर लोग शराबी रैकून को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें