फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: खूबसूरत जगह पर निकली है नौकरी, 60 लाख रुपये मिलेगी सैलरी, नहीं चाहिए कोई डिग्री

Fri, 10 Nov 2023 01:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

नौकरी के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए। इसके लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ टेस्ट पास करने होंगे।
विज्ञापन
job vacancy in uk Scotland with 60 lakh per month salary - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: दुनिया के कई देशों में लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, तो वहीं कुछ देशों में नौकरी करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। अब एक खूबसूरत जगह पर शानदार नौकरी निकली है, जिसके लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं है। सबसे खास बात यह है कि इस नौकरी में सैलरी लाखों रुपये है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह नौकरी कहां पर निकली है? इस नौकरी को ड्रीम जॉब भी कहा जा सकता है, क्योंकि यह बिना किसी डिग्री के मिलेगी और सैलरी भी लाखों है। सबसे खास बात यह कि पोस्टिंग भी खूबसूरत जगह मिलेगी। 

विज्ञापन


आप अपनी इस नौकरी के दौरान घूमने-फिरने और शानदार मौसम का आनंद भी ले सकते हैं। हालांकि नौकरी के लिए कुछ शर्तें हैं और टेस्ट देने पड़ेंगे। इन्हें पास करने के बाद ही नौकरी मिल सकती है। 

लाखों में है सैलरी

दरअसल यह नौकरी स्कॉटलैंड में निकली है, जो एक ट्रेन ड्राइवर की है। उम्मीदवार को फोर्ट विलियम ड्राइविंग ट्रेन्स को चलाना होगा। ट्रेन ड्राइवर को वेस्ट हाइलैंड लाइन पर आइकॉनिक Glenfinnan Viaduct तक ट्रेन को चलाकर ले जाना होगा। यह फिल्म हैरी पॉटर का मशहूर रूट है, जिस पर हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस चलती थी। ट्रेन ड्राइवर को इसी रूट पर ट्रेन चलानी होगी। 
विज्ञापन


Alien: एलियंस के शव को लेकर नया खुलासा, डॉक्टरों ने बताया बहुत बड़ा सच, वैज्ञानिकों के उड़े होश

जानिए क्या है शर्त? 

नौकरी के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए। इसके लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ टेस्ट पास करने होंगे। स्कॉट रेल के मुताबिक, उम्मीदवार का उत्साही, पॉजिटिव और बातचीत में अच्छा होना बेहद जरूरी है।

Space: ईएसए ने जारी की अंतरिक्ष की पहली रंगीन तस्वीर, एक साथ दिखीं एक लाख आकाशगंगाएं, दिखा ब्रह्मांड का रहस्य

इसके साथ ही वह फोकस्ड और किसी समस्या को हल करने वाला भी होना चाहिए। उम्मीदवार को साइकोमेट्रिक एसेसमेंट, कॉम्पेटेंसी बेस्ड इंटरव्यू, मेडिकल एक्जाम और ड्रग्स/एल्कोहल स्क्रीनिंग टेस्ट भी देना होगा। शुरुआत में 32 लाख रुपये प्रति वर्ष सैलरी मिलेगी, जबकि 9 महीने बाद बढ़कर 58 से 60 लाख तक हो जाएगी। इसके अलावा अलाउंसेंज़ अलग से मिलेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें