फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: पानी पूरी वाले ने जल बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, इस खास मैसेज ने डिप्टी कलेक्टर का जीता दिल

Sat, 28 May 2022 12:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पानी पूरी बेचने वाले का जल को बचाने के लिए एक पोस्टर पर लिखा खास संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर आप भी इस वायरल पोस्टर को देखेंगे, तो जल बचाने के लिए अनोखे तरीके से दिया गया संदेश आपको भी खूब पसंद आएगा।
विज्ञापन
पानी पूरी वाले के खास मैसेज ने डिप्टी कलेक्टर का जीता दिल - फोटो : Twitter @dc_sanjay_jas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News in Hindi: दुनियाभर में जल संकट गहराता जा रहा है। जल को बचाने के लिए सरकारें अलग कार्यक्रम चलाती हैं कि कैसे पानी को बचाया जाए। पूरी दुनिया में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है ताकि पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके। जल बचाने को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग ट्रेंड और मैसेज वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच पानी पूरी बेचने वाले ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। उसने लोगों को खास तरीके से पानी बचाने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन


पानी पूरी बेचने वाले का जल को बचाने के लिए एक पोस्टर पर लिखा खास संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर आप भी इस वायरल पोस्टर को देखेंगे, तो जल बचाने के लिए अनोखे तरीके से दिया गया संदेश आपको भी खूब पसंद आएगा। झारखंड प्रशासनिक सेवा में तैनात डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने एक फोटो शेयर किया है और उन्होंने लिखा है कि पानी को बचाने के लिए चेतावनी देने का कितना रचनात्मक तरीका है। 

आप भी इस पोस्टर को देखेंगे, तो पानी पूरी बेचने वाले का जल बचाने के लिए संदेश देने के तरीके की तारीफ करेंगे। यह पानी पूरी बेचने वाला कहां का है और यह कहां पर अपनी दुकान लगाता है इस बारे में तो जानकारी नहीं है, लेकिन इसके जल बचाने के खास संदेश ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने अपने आधाकारिक ट्विटर अकाउंट से पानी पूरी बेचने वाले की फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में पानी पूरी बेचने वाला दिख रहा है। इसके साथ ही उसके पास एक टोकरी रखी हुई है जिसमें एक बड़ी पॉलिथीन में गोलगप्पे भरकर रखे हुए हैं। 
 

टोकरी में रखी गोलगप्पे से भरी पॉलिथीन पर पानी पूरी बेचने वाले ने एक पोस्टर लगा रखा है। इस पोस्टर पर लिखा है पानी को बचाएं अन्यथा पानी पूरी रह जाएगी सिर्फ पूरी। अब पानी को बचाने के लिए लिखा गया यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार के इस पोस्ट को अब तक पांच सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि छह हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। पानी पूरी बेचने वाले का जल को बचाने के लिए दिया गया यह अनोखा संदेश लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें