फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सामान पहुंचाने के लिए घर की छत के ऊपर आया हेलीकॉप्टर, लोग बोले- अमीरों की शिफ्टिंग का स्टाइल

Mon, 03 Mar 2025 12:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हेलीकॉप्टर घर की छत के ऊपर रुका हुआ है और धीरे-धीरे सामान नीचे गिरा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेलीकॉप्टर घर की छत के ऊपर मंडरा रहा है
विज्ञापन
सामान पहुंचाने के लिए छत के ऊपर आया हेलीकॉप्टर, लोग बोले- अमीरों के शिफ्टिंग का स्टाइल - फोटो : Instagram/dankmememinati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: ज्यादातर लोग नौकरी करने के लिए बड़े शहरों में रहते हैं। कई लोगों का अपना घर होता है, तो कुछ लोग किराए पर रहते हैं। कई बार किन्हीं वजहों से लोगों को अपना घर बदलना पड़ता है। ऐसे में सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए लोग ट्रक या लोडिंग गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के दौरान भी कई लोग अपनी अमीरी दिखाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने आसमान में बिल्कुल नीचे एक हेलीकॉप्टर को उड़ते देखा, तो उनके मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे, लेकिन अगले पल जब वो एक छत पर आकर रुक गया, तो लोग हैरान हो गए। आसपास के छतों पर लोगों की भीड़ लग गई। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हेलीकॉप्टर घर की छत के ऊपर रुका हुआ है और धीरे-धीरे सामान नीचे गिरा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेलीकॉप्टर घर की छत के ऊपर मंडरा रहा है और नीचे बंधे बड़े-बड़े पैकेट एक एक करके नीचे गिराए जा रहे हैं। कुछ बैग सीधे छत पर गिर रहे हैं, तो कुछ लोगों को हाथ से पकड़ ले रहे हैं। यह नजारा देखने में किसी फिल्मी स्टंट से कम नहीं है।
विज्ञापन


Sunita Williams: कब पृथ्वी पर वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? नासा ने बताया, यहां जानिए सभी जानकारी

हालांकि, साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है। इस हेलीकॉप्टर के ऊपर Indian Airforce लिखा हुआ है, जिससे साफ है कि यह भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर है। हालांकि, यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि हेलीकॉप्टर किस तरह का सामान छत पर गिरा रहा है, क्योंकि वीडियो सिर्फ कुछ सेकेंड का है। हो सकता है कि किसी आपदा के समय का यह वीडियो हो और लोगों की मदद के लिए पहुंचा हो। हालांकि, अभी भी सवाल है कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

Mars Mystery: वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के इस रहस्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानकर नहीं होगा यकीन
 

Viral Video: एआई की इंतहा: सोशल मीडिया पर ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हाथपाई का वीडियो वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर लोग इस छत पर मंडरा रहे हेलीकॉप्टर को घर के सामान की शिफ्टिंग से जोड़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि अमीरों के शिफ्टिंग का स्टाइल, दूसके शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि भाई, क्या अब हेलीकॉप्टर से डिलीवरी शुरू हो गई?

इंस्टाग्राम पर dankmememinati नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इस लाइक किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें