फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: भारी बारिश के बीच 6 घंटे जाम में फंसी रही महिला, कैब ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, जीता लोगों का दिल

Tue, 02 Sep 2025 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: रैपिडो ड्राइवर ने सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज को बिना किसी शिकायत के 6 घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहने के बाद भी सुरक्षित घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच 6 घंटे जाम में फंसी रही महिला - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: गुरुग्राम में सोमवार में हुई भारी बारिश के कारण कई किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लोग कई घंटों जाम में फंसे रहे। इस दौरान कई ऑटो और ई रिक्शा वालों ने लोगों से दोगुना किराया लिया, लेकिन एक रैपिडो ड्राइवर ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस रैपिडो ड्राइवर का नाम सूरज मौर्य है। 

विज्ञापन


रैपिडो ड्राइवर ने सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज को बिना किसी शिकायत के 6 घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहने के बाद भी सुरक्षित घर तक पहुंचाया। दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके लिए धन्यवाद पोस्ट शेयर किया और उनकी मेहनत की तारीफ की है। 

सामाजिक कार्यकर्ता ने वीडियो शेयर किया धन्यवाद

दीपिका नारायण भारद्वाज भी घंटों ट्रैफिक में फंसी रही उन्होंने अपने रैपिडो ड्राइवर सूरज मौर्य का एक वीडियो शेयर किया है। इस में वो पानी से भरी सड़कों पर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। दीपिका ने बताया कि ड्राइवर ने उन्हें घर तक पहुंचाने में छह घंटे से अधिक का समय लिया, लेकिन एक बार भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन




Zara Hatke: इस देश में किराए पर मिलती हैं खूबसूरत बीवियां, घूम-फिर सकते हैं, रेंट जानकर दिमाग चकरा जाएगा

गंतव्य पर पहुंचने के बाद उन्होंने सिर्फ इतना कहा- मैडम, आप जितना चाहें, अतिरिक्त दे दीजिएगा। दीपिका ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह ड्राइवर की धैर्य और मदद के लिए दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने ड्राइवर को 'Absolute Gem' कहा। 

Viral Video: नैनीताल आ रही टेक्सी की बोनट पर गिरा बड़ा सा पत्थर, बड़ा हादसा टला, यात्रियों की बाल-बाल बची जान

वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। गुड़गांव में रैपिडो ड्राइवर की ईमानदारी और मदद की लोगों ने दिलकर खोलकर तारीफ की है। लोगों ने कहा कि नकारात्मक खबरों के बीच सकारात्मकता की एक मिसाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें