फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: भाभी और ताऊ ने मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा गाने पर किया ऐसा गजब का डांस, वीडियो ने मचा दिया धमाल

Sun, 24 Nov 2024 05:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Dance Video: वायरल वीडियो में एक महिला साड़ी पहने हुए ऋषि कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी के फिल्म नगीना के सुपरहिट गाने 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
भाभी और ताऊ ने मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा गाने पर किया ऐसा गजब का डांस - फोटो : Facebook/@hemashram973
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं। आपने अभी तक कई डांस के वीडियो देखे होंगे, लेकिन भाभी और ताऊ के इस डांस को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह डांस इतना मजेदार है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक बार वीडियो को देखने के बाद आप बार-बार इसे देखेंगे।

विज्ञापन


यह ऐसा गाना है कि हर शादी में बजता है और इस पर लोग खूब डांस करते हैं। अगर कहें तो शादी में जब तक यह गाना नहीं बजता है, तब तक शादी में डांस अधूरा लगता है। इस गाने पर हर कोई झूमने लगता है। अब आप तो समझ ही गए होंगे कि हम किस गाने और डांस की बात कर रहे हैं। अगर आप अभी तक नहीं समझ पाए हैं, तो हम आपको बताते हैं। 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नागिन डांस की, जो हर शादी में लोग करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला और बुजुर्ग के साथ नागिन डांस कर रही है। सोशल मीडिया पर नागिन डांस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


Ajab Gajab: बीमार ऊंट को खिलाया जाता है जिंदा कोबरा, जानें सांप खाने के बाद क्या करता है रेगिस्तान का जहाज

वायरल वीडियो में एक महिला साड़ी पहने हुए ऋषि कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी के फिल्म नगीना के सुपरहिट गाने 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। 



Stag Beetle: दो इंच का यह कीड़ा आपको बना सकता है करोड़पति, कीमत इतनी की एक के बदले मिल सकते हैं 20 आईफोन

वीडियो में महिला के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति भी डांस कर रहा है। महिला नागिन की तरह बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डांस कर रही है, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति सपेरे की तरह नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर नागिन डांस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को फेसबुक पर @hemashram973 नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। इस पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें