फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: तूफान में घर की छत थामे खड़ा रहा बच्चा, बहादुरी देखकर हर कोई कर रहा तारीफ, दिल छूने वाला वीडियो वायरल

Sun, 19 Jul 2026 03:59 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों के दिल को छू लिया है। इसमें एक अपने बचाने के लिए तूफान में टीन की छत को पूरी ताकत के साथ पकड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
तूफान में घर की छत थामे खड़ा रहा बच्चा, बहादुरी देखकर हर कोई कर रहा तारीफ - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: अचानक तूफान और तेज बारिश आने पर लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ाता है। तेज आंधी और बारिश आने पर कुछ ही पल में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ जाते हैं। बड़ी-बड़ी झोपड़ियां उड़ जाती हैं और बिजली के खंभे भी गिर जाते हैं। कई बार तूफाने इतना तेज होता है कि घरों की छतें तक उड़ जाती हैं। ऐसे में हर किसी को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सताती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है और भावुक कर दिया है। 

विज्ञापन


वीडियो में एक छोटा बच्चा तेज आंधी से अपने घर की छत को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाकर पकड़ा हुआ है। उसकी हिम्मत और जिम्मेदारी की सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अचानक मौसम खराब हो जाता है। तेज हवाओ के साथ मूसलाधार बारिश भी होने लगती है। इस हालात में किसी भी समय घर की टीन की छत उड़ सकती है। इस दौरान एक बच्चा बिना किसी डर के छत से बंधी रस्सी को दोनों से हाथ से पूरी ताकत से पकड़ा हुआ है। 

हवा इतनी तेज है कि उसके कपड़े तक उड़ रहे हैं, लेकिन बच्चा अपने स्थान से बिल्कुल नहीं हटता। बच्चा लगातार रस्सी को पकड़कर रखता है। ताकि तेज हवा में छत उड़ने ने पाए। बच्चे को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि वह अपने परिवार के घर को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। बच्चे की उम्र कम भले ही है, लेकिन उनके चेहर पर बिल्कुल डर नहीं है। उसके चेहरे पर घर को बचाने का जज्बा साफ दिख रहा है। 
विज्ञापन





Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू

वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। मुश्किल हालात में भी बच्चा हार नहीं मानता है। लोग यह देखकर उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वह जानता है कि तेज आंधी में टीन की छत पकड़ना उसके लिए खतरनाक है, लेकिन घर की छत को बचाने के लिए वह पूरी ताकत लगाकर पड़ा हुआ है। 

Viral Video: जलभराव के बीच दिखी इंसानियत, बाइक सवार ने की पानी में फंसी महिला की मदद, वायरल हुआ वीडियो

छोटी सी उम्र में जिम्मेदारी को देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह है असली बहादुरी । सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें