फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में दूल्हा लगा क्रिकेट खेलने, दुल्हन बन गई अंपायर, फिर जो हुआ देखकर बन जाएगा आपका दिन

Sat, 06 Dec 2025 08:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई डांस के वीडियो होते हैं, तो कुछ हंसी मजाक के। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
शादी में दूल्हा लगा क्रिकेट खेलने, दुल्हन बन गई अंपायर, फिर जो हुआ देखकर बन जाएगा आपका दिन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शादी के सीजन नें डांस से लेकर बारातियों के मस्ती तक के वीडियो वायरल होते हैं। साथ ही दूल्हे और दुल्हन के डांस भी देखने को मिलती हैं। शादी में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को दिन बन गया है। 

विज्ञापन

 
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भाई-बहनों ने दूल्हे को क्रिकेट खिला दिया है। इसमें दूल्हा बैटिंग करते हुए दिख रहा है, लेकिन सबसे खास बात यह है कि दुल्हन अंपायर बन गई। जब उन्होंने दुल्हन से आउट की अपील की, तो दुल्हन ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर s_wachan2411 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें शादी के दौरान मस्ती करते लोग दिख रहे हैं। इस मौके पर दूल्हा और दुल्हन के चचेरे भाई-बहन भी जमा हुए हैं। इन लोगों ने यह वीडियो बनाया है, जो वायरल हो गया है।
विज्ञापन





Solar Eclipse: सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, धरती पर 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा अंधेरा, क्या भारत में आएगा नजर?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद दूल्हा, अपने भाई-बहनों के साथ क्रिकेट खेल रहा है। वीडियो देखकर प्रतीत हो रहा है कि सभी क्रिकेट खेलने की एक्टिंग कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास बैट या बॉल भी नहीं है। 

Famous Indian Monuments: भारत के 5 प्रसिद्ध स्मारक, जिन्हें महिलाओं ने बनवाया है, जानिए कहां हैं

वीडियो में सभी भाई-बहन फील्डिंग करते दिख रहे हैं। कोई बोलिंग करने की एक्टिंग कर रहा है और दूल्हा बैटिंग करने की एक्टिंग कर रहा है। दुल्हन अंपायरिंग कर रही है। इस दौरान दूल्हा आउट होने की एक्टिंग करता है और सभी भाई-बहन चिल्ला कर आउट की अपील करते हैं। इसपर दुल्हन उंगली उठाकर आउट का संकेत देती है और दूल्हा रिव्यू की मांग करता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें