गांव के शख्स ने 'जिमी-जिमी' गाने पर किया गजब डांस
- फोटो : instagram/ganga_ka__jadu
Viral Dance Video: बॉलीवुड में दिग्गज डांसर और डांस से संबंधित गानों की बात की जाती है, तो मिथुन चक्रवर्ती का नाम जरूर आता है। बॉलीवुड एक्टर मिथुन ने एक्टिंग के ही दम पर नहीं, बल्कि अपने डांस और डिस्को थीम वाले गानों से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज भी उनके गानों पर किए गए डांस का असर लोगों को दिखाई देता है। इन दिनों एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक गाने पर धमाकेदार डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को मिथुन चक्रवर्ती के डांस की याद आ जा रही है।