कौवे ने लगाया गजब का दिमाग, पहले पानी में डुबोया फिर खाया बिस्किट
- फोटो : instagram
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कौवा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें कौवा कुछ ऐसा कर रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में कोवा बिस्किट पानी में डुबोकर खा रहा है। आप देख सकते हैं कि कौवा पहले बिस्किट को पानी में डूबोता है और फिर आराम से चबा-चबाकर खाता है। यह देखकर लोग कौवा की समझादारी की तारीफ कर रहा है।
कौवे के दिमाग की तारीफ काफी लंबे समय से हो रही है। वर्षों पूरानी मशहूर कहानी में दिखाया गया है कि प्यासा कौवा मटके में पत्थर डाल-डालकर पानी को ऊपर लाता है और फिर पानी पीता है। यह कहानी ईसप की नीतिकथाओं में शामिल है और बच्चों को समस्या-समाधान सिखाने के लिए सुनाई जाती है। अब उसी कौवे का आधुनिक रूप देखने को मिल रहा है। बिस्किट को पानी में डुबोकर खाने का तरीका उसकी व्यावहारिक बुद्धिमत्ता को दिखाता है।
कौवा की सोशल मीडिया पर चर्चा
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कौवा बिस्किट को चोंच में पकड़ता है। फिर पास रखे पानी के टब में डुबोता है और कुछ देर गीला होने देता है। इसके बाद वह खाता है। यह प्रक्रिया बार-बार अपनाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि बिस्किट कठोर होता है, तो कौवा उसे पानी में डूबोकर नरम करके खा रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि कौवा को भी पता है कि पानी में बिस्किट भिगाकर खाने से स्वाद बढ़ जाता है। एक शख्स ने लिखा है कि यह तो हम लोगों से भी स्मार्ट है। वैज्ञानिक रूप से कौवा कोरविड परिवार का पक्षी है, जिनमें कौआ, रेवेन और जै जैसी प्रजातियां शामिल हैं।
कई शोध में यह बात सामने आई है कि इनका समस्या-समाधान क्षमता कई स्तनधारियों के बराबर या उससे बेहतर होती है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और न्यूजीलैंड जैसे देशों में किए गए रिसर्च में पाया गया है कि कौवों ने कार के पहियों के नीचे अखरोट रखकर तोड़टे हैं, हुक बनाकर भोजन निकालते हैं और पानी में वस्तुएं डालकर स्तर बढ़ाकर पानी पीते हैं।