चीन में तेजी से बढ़ रहा ये अनोखा ट्रेंड, गर्लफ्रेंड को भुलाने के लिए ये काम कर रहे बॉयफ्रेंड
- फोटो : Adobe stock
Viral: अगर किसी का रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप होता है, तो यह भावान्तमक रूप से बेहद दर्दनाक होता है। इससे बाहर आना लोगों के बेहद कठिन होता है। इन दिनों लोग इस दर्द से बाहर निकलने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद रहे हैं। अगर किसी का ब्रेकअप हो रहा है, तो एक्स की एआई डिजिटल कॉपी बनाकर उससे अपना दुख बांट रहे हैं। अब यह चलन सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेंड का समर्थन करने वाले लोगों का दावा है कि एक्स की डिजिटल कॉपी से लोगों को भावान्तम रूप से सांत्वना मिलल रही है। युवाओं द्वारा की गई गलतियों की वजह से पछतावे से उबरने में यह काफी मददगार साबित हो रहा है।
एक्स की डिजिटल कॉपी कैसे करती है मदद?
चीन में यह ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ब्रेकअप से परेशान युवा एआई का इस्तेमाल से अपने एक्स की डिजिटल कॉपी बना रहे हैं। एआई-आधारित एक्स गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड अपनी भाषा, अंदाज जैसी बारीक व्यवहार की भी नकल कर लेते हैं। इसके कारण लोग अपने पुराने साथी के डिजिटल कॉपी के साथ वक्त बिताते हैं और अपने ब्रेकअप को सही ठहराते हैं, जिससे उन्हें इससे उबरने में मदद मिलती है। चीन में बढ़ते इस ट्रेंड नई बहस को छेड़ दिया है।
Cheating: महिला समझकर पुरुष को करता रहा डेट, होटल में खुलासा हुआ तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Yellow Penguin: दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में पहली बार दिखा सुनहरा पेंगुइन, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन
कैसे बनाते हैं डिजिटल एक्स?
डिजिटल एक्स बनाने के लिए लोग यूजर चैट लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट और फोटो को किसी एक एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देते हैं। इसके बाद पूर्व साथई नाम का एक पैकेज का इस्तेमाल करके वर्चुअल एक्स का एक बेसिक वर्जन तैयार हो जाता है। लोग अपनी यादें शेयर करके एक्स के एआई कॉपी से जुड़ सकते हैं।
इस ट्रेंड की शुरुआत शंघाई के एआई इंजीनियर झोउ तियानयी ने एक ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट से की थी।