फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: ससुर से घूंघट कर लूंगी गाने पर बहू ने किया धमाकेदार डांस, ससुर जी का रिएक्शन हुआ वायरल

Fri, 02 Oct 2026 06:20 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल डांस वीडियो: शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ महिलाएं ससुर से घूंघट कर लूंगी गाने धमाकेदार डांस कर रही हैं। फिर कुछ ऐसा होता है, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो: ससुर से घूंघट कर लूंगी गाने पर बहू ने किया धमाकेदार डांस, ससुर जी का रिएक्शन हुआ वायरल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल डांस वीडियो:  सोशल मीडिया पर शादियों से लेकर जन्मदिन पार्टी में होने वाले डांस के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं शादी समारोह के दौरान डीजे की धून पर जमकर डांस कर रही है।  सबसे खास बात यह है कि महिलाएं जिस गाने पर डांस कर रही हैं, वो ससुर और घूंघट से संबंधित है।

विज्ञापन


डीजे पर महिलाओं ने किया जमकर डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैरिज हॉल को शादी के लिए खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। समारोह के दौरान कुछ महिलाएं डीजे फ्लोर पर डांस कर रही हैं। बैकग्राउंड में ससुर से घूंघट कर लूंगी गाना बज रहा है। इस गाने पर महिलाएं पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ डांस करती दिख रही हैं। 

महिलाओं के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन देखकर शादी में आए मेहमान भी पार्टी का आनंद लेते दिख रहे हैं। फिर कैमरा डांस फ्लोर के आसपास खड़े लोगों की तरफ घूमता है और वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा दिखाई देता है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिखा ससुर जी का रिएक्शन

डांस कर रही महिलाओं के ससुर भी अपने दोस्तों के साथ खड़े दिख रहे हैं। कैमरा जब उनकी ओर जाता है तो वह हंसते हुए नजर आते हैं। वहीं, महिलाएं भी इस पूरे माहौल में खूब मस्ती करती दिख रही हैं।ससुर जी का छोटा रिएक्शन वीडियो को और खास और मजेदार बना देता है। लोगों का ध्यान डांस से ज्यादा ससुर जी की मुस्कान पर चला जाता है।

 

वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि ससुर भी हैंडसम हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें