रेलवे ट्रैक पर अचानक पहुंच गया शेर, ड्राइवर ने तुंरत रोक दी ट्रेन, ऐसे बची जंगल के राजा की जान
- फोटो : एक्स
Viral: गुजरात के जूनागढ़ स्थित सासन गिर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोको पायलट की सतर्कता के कारण एशियाई शेर की जान बच गई। वेरावल-जूनागढ़ पैसेंजर ट्रेन जा रही थी, इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर शेर आ गया। लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक द।इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शेर को सुरक्षित ट्रैक से हटाया।
वेरावल–जूनागढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने रूट पर सासन गिर-कांसियानेश रेलखंड से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक पर एक एशियाई शेर नजर आया। लोको पायलट चंदन कुमार और सहायक लोको पायलट मोहम्मद शिब्ली ने बिना समय गंवाए आपातकालीन ब्रेक लगा दिए और ट्रेन रुक गई। कुछ सेकेंड की भी देरी होने पर शेर की जान जा सकती थी।
ट्रेन रुकने के बाद रेलवे की तरफ से तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फॉरेस्ट ट्रैकर जेजी परमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित तरीके से शेर को रेलवे ट्रैक से हटाया और उसके जंगल की तरफ जाने के लिए रास्ता बनाया। ट्रैक खाली होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
Zara Hatke: जिन ऊंटों को गर्मी नहीं हरा सकी, अब क्लाइमेट चेंज ले रहा जान, तड़प तड़प कर तोड़ रहे दम
इससे पहले भी सासन गिर में रेलवे ट्रैक पर शेर देखे गए हैं। दरअसल, एशियाई शेरों का क्षेत्र कई जगह रेलवे लाइन के आसपास फैला है। ऐसे में ट्रैक पार करते समय वन्यजीवों के सामने आने की घटनाएं होती हैं। इसके कारण ट्रेन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं और रेलवे-वन विभाग के बीच लगातार कोऑर्डिनेशन होता रहता है।
Video: उफनती नदी में मौत से खेल रहे थे 3 लड़के, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर कर दिया बड़ा चेतावनी संदेश
अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सासन गिर एक अनोखा प्राकृतिक आवास है, जहां पर एशियाई शेर खुले जंगल में रहते हैं।