फिर ट्रेंड में 370 रुपये की बिरयानी, कहानी सुनाने वाले लड़के की गई नौकरी, क्या है पूरा मामला
- फोटो : Instagram
What is 370 rupees Biryani Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणीत मोरे के शो बिरयानी के 370 रुपये वसूल करूंगा विवाद सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। बवाल मचने के बाद इस मामले में शामिल युवक की नौकरी चली गई। यह मामला एक एक साधारण क्राउडवर्क से शुरू हुआ, जो महिलाओं के प्रति सोच, डेटिंग कल्चर और सहमति जैसे मुद्दों को बड़ी बहस में तब्दील हो चुका है।
370 रुपये की बिरयानी को लेकर हुए युवक का नाम हिमांशु जांगड़ा है। सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। इसके बाद उनकी कंपनी ने उनसे पल्ला झाड़ लिया और नौकरी से निकाल दिया। सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जानी-मानी हस्तियां भी इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
कौन सा बयान बना विवाद की वजह?
हिमांशु जांगड़ा के बयान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उसकी नौकरी चली गई। उसने प्रणित मोरे के एक क्राउड-वर्क शो के दौरान उन्होंने बयान दिया था। वीडियो में दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने अपनी एक डेट की कहानी सुनाते हैं। बीतचीत के दौरान उसने कहा कि डेट पर चिकन बिरयानी के लिए 370 रुपये खर्च किए थे और इसलिए वह वसूली करना चाहता था। महिला ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो उसने पैसे वसूल करने के लिए उस लड़की के साथ समय बिताया।
Air Canada Pilot: इस पायलट ने बिना लाइसेंस के उड़ाए 900 हवाई हजाज, 17 साल तक किसी को नहीं लगी भनक
वायरल वीडियो में उसने यह भी बताया कि लड़की की हिचकिचाहट के बाद भी वह उसे एक अंधेरे पार्क में ले जाने की कोशिश की। हिमांशु ने इससे भी अधिक आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके बाद लोगों की नाराजगी बढ़ गई। कई लोगों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक भद्दे मजाक का नहीं, बल्कि सहमति और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी सोच का है।
प्रणित मोरे की हो रही आलोचना
युवक के इस बयान के दर्शक हंसन लगे और प्रणित मोरे ने पीक गुड़गांव मोमेंट बताया। पहले इसे दर्शकों के साथ एक मजेदार बातचीत के तौर पर शेयर किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है।
Monsoon 2026 El Nino: क्या भारत में मचेगी तबाही? आ रहा विनाशकारी सुपर अल नीनो, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
कंपनी ने नौकरी से निकाला
हिमांशु जांगड़ा गुरुग्राम में एक डिजाइन कंपनी में वेब डेवलपर था। लेकिन उसके आपत्तिजनक और विवादित बयान के बाद कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। बवाल मचने पर उसने माफी भी मांगी थी और इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिव कर दिया था। लेकिन उसे लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाईं। अब यह मुद्दा लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है।