चॉकलेट नहीं मिलने पर 3 साल का बच्चा पहुंच गया पुलिस चौकी
- फोटो : एक्स
Viral Video: बच्चों की नाराजगी भी मासूमियत से भरी होती है। इसका आप सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के वायरल वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकता है। इसमें एक बच्चा अपनी मां की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा है। बच्चे की उम्र सिर्फ तीन साल है। छोटे बच्चे की मासूम नाराजगी और उसकी पुलिस शिकायत की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2022 का है और फिर एक बार वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि करीब तीन साल का बच्चा पुलिस चौकी में एक महिला अधिकारी के सामने खड़ा है। पहली नजर में देखकर प्रतीत होता है कि जैसे बच्चा किसी गंभीर मामले की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा है, लेकिन उसकी बात सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हंसने लगते हैं। बताया गया है कि च्चा चॉकलेट या कैंडी खाने की जिद कर रहा था। इस दौरान उसकी मां उसे स्नान कराने और काजल लगाने की कोशिश कर रहा है।
बताया जाता है कि बच्चा चॉकलेट या कैंडी खाने की जिद कर रहा था। इसी दौरान उसकी मां उसे नहलाने और काजल या टीका लगाने की कोशिश कर रही थी। बच्चे जिद और शरारत से तंग आकर मां ने उसे फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर बच्चा पिता से पुलिस के पास चलने की जिद करने लगा। पिता भी बच्चे की जिद मान गए और उसे डेढ़तलाई पुलिस चौकी लेकर पहुंच गए। वहां पर सब-इंस्पेक्टर प्रियंका नायक ने बच्चे से उसकी समस्या पूछी। इसके बाद बच्चे ने मासूमियत से मां के खिलाफ शिकायत करने लगा।
Viral Video: केमिस्ट्री की मुश्किल पीरियॉडिक टेबल अब बनेगी सुपर आसान, टीचर का अनोखा तरीका हुआ वायरल
बच्चे ने पुलिस से शिकायत में कहा कि उसकी मां चॉकलेट ले लेती हैं और उसे मारती भी हैं। मासूम ने गुस्से में पुलिस से अपनी मां को जेल भेजने की मांग की। बच्ची का शिकायत की सुनकर पुलिस अधिकारी और वहां मौजूद लोग उसकी मासूमियत पर हंसने लगे। अधिकारी ने बच्चे की बात गंभीरता से सुनी और कागज-पेन लेकर उसकी शिकायत लिखने का नाटक किया। इसके बाद बच्चे को शिकायत पर हस्ताक्षर करने को कहा, जिसका बच्चा बेहद गंभीर होकर कागज पर कुछ लकीरें खींच दीं।
Video: जलवा तेरा जलवा गाने पर जमकर नाचे पुलिसवाले, स्वतंत्रता दिवस पर खाकी के जश्न का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। बच्चे की मासूमियत ने लोगों का ध्यान खींचा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2022 में घटी एक घटना है। लेकिन वीडियो से जुड़ी मूल परिस्थितियों की amar ujala स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।