फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गांव वालों ने पेड़ पर इलेक्ट्रिक पंखे बांधकर ली हवा, वीडियो देख लोग बोले-ऑक्सीजन खींचने का जुगाड़

Wed, 30 Apr 2025 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Fan On Tree: अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो यह वीडियो आपकी फीड पर जरूर आया होगा। इस वीडियो में गांव की एक अनोखी तरकीब देखने को मिली है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
पेड़ पर लगाया पंखा - फोटो : इंस्टाग्राम @villagedeshilife
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आजकल एक ऐसा माध्यम बन गया है, जहां हर दिन कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिल जाता है। कुछ वीडियो आम होते हैं, लेकिन कुछ इतने अनोखे होते हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखते हैं और शेयर करते हैं। हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो यह वीडियो आपकी फीड पर जरूर आया होगा। इस वीडियो में गांव की एक अनोखी तरकीब देखने को मिली है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आपने आमतौर पर देखा ही होगा कि गर्मियों में शहरों में रहने वाले लोग पंखा, कूलर और एसी का सहारा लेते हैं ताकि उन्हें राहत मिल सके। अब गांवों में भी इन चीजों का इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन कई जगहों पर आज भी लोग पुराने तरीके अपनाते हैं। पेड़ की ठंडी छांव में बैठना और हवा खाना अब भी गांवों की एक आम आदत है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि किसी बड़े पेड़ की डालियों पर पंखे बांध दिए गए हों और लोग नीचे बैठकर उनकी हवा ले रहे हों? तो हाल ही में, वायरल हुआ वीडियो इसी तरह की एक अनोखी जुगाड़ को दिखाता है।
 


गांव वालों का यह जुगाड़ देख हर कोई हैरान
वीडियो में नजर आता है कि एक बहुत बड़ा पेड़ है, जिसकी कई डालियों पर इलेक्ट्रिक पंखे लटकाए गए हैं। पेड़ के नीचे कई लोग बैठे हैं और वे इन पंखों की हवा का मजा ले रहे हैं। यह नजारा लोगों को बहुत अनोखा और देसी अंदाज का लगा, इसलिए वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर villagedeshilife नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 64 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "गांव वाले भी कम नहीं हैं।"
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो देखने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। किसी ने इसे देसी टेक्नोलॉजी कहा तो किसी ने चिंता जताई कि इससे पक्षियों को नुकसान हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, “यह तरीका पक्षियों के लिए खतरनाक है, चिड़ियां पंखों से कट सकती हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा कि ये वीडियो यह दिखाता है कि गांवों में भी लोग अब जुगाड़ और टेक्नोलॉजी को मिलाकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें