फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फॉर्च्यूनर कार को समुद्र किनारे धो रहे थे लड़के, तभी आई लहर और फिर, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 24 Mar 2026 02:49 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है गुजरात से गोवा घूमने गए युवक अपनी फॉर्च्यूनर का धोने के लिए समुद्र किनारे लेकर चले गए। इसी दौरान एक तेज लहर आई और कार को बहा ले गई। 
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर कार को समुद्र किनारे धो रहे थे लड़के, तभी आई लहर और फिर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कभी-कभी लोग मौज-मस्ती में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उनको भारी पड़ जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, गोवा घूमने गए लड़के अपनी फॉर्च्यूनर कार को लेकर समुद्र के किनार धोने के लिए लेकर चले गए। फिर कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


गुजरात से युवक गोवा घूमने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बीच पर लगाई पांबदियों को नजरअंदाज कर दिया और अपनी गाड़ी को लेकर सीधे बीच पर पहुंच गए। सबसे बड़ी बात यह है कि वो मौज-मस्ती में अपनी फॉर्च्यूनर कार को धोने के लिए समुद्र किनारे लेकर चले गए। 

इसी दौरान एक तेज लहर आई और गाड़ी पानी में बहने लगी। इसके बाद वह जाकर रेत में फंस गई। बहुत कोशिशों के बाद भी लड़के और आसपास के लोग गाड़ी को बाहर नहीं खींच पाए। फिर लोगों ने क्रेन बुलाई और उसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। बाहर आने के बाद गाड़ी में पानी भर गया था। 
विज्ञापन


Viral Video: 3 महीने की बच्ची बनी देवी मां, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन




Viral Video: लंदन की सड़कों पर दौड़ता दिखा ऑटो रिक्शा, लोग बोले- देश की याद आ गई

पुलिस को इस घटना सूचना मिली, तो वो भी हादसे वाली जगह पर पहुंची। इसके बाद उसने फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। लापरवाही से गाड़ी चलाने और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरा मामला गोवा के अंजुना इलाके के वागाटर बीच का है। 

Viral Video: भागते सांप को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

वीडियो में देखा सकता है कि लोग कार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लोग दूसरे वाहन से भी गाड़ी को खींचने की कोशिश की, लेकिल सफलता नहीं मिली। आखिरकार जेसीबी की मदद रेत में फंसी गाड़ी को बाहर निकाला गया। घटना के वक्त मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें