फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बनारस के घाट पर फर्राटेदार जापानी बोल रहा था शख्स, जापान के टूरिस्ट भी हुए फैन

Thu, 23 Apr 2026 01:42 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें वाराणसी के एक टूरिस्ट गाइड मिस्टर दीप की फर्राटेदार जापानी और सच्चे दिल ने लोगों का दिल जीत लिया है।  
विज्ञापन
बनारस के गाइड ने जीता सबका दिल - फोटो : instagram/sukedaitravel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Ghat Tour Guide: आध्यात्म और परंपरा की धरती वाराणसी से एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने लोगों को चौंकाया दिया है। घाटों की भीड़ और टूरिस्ट प्लेस पर गाइडों का होना आम बात हैं, वहीं वाराणसी के मिस्टर दीप ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें उनकी फर्राटेदार जापानी और सच्चे दिल ने लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन


जापानी मेहमानों के साथ अनोखा जुड़ाव
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मिस्टर दीप जापान से आए पर्यटकों के साथ बनारस के घाटों पर नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि वह उनसे उनकी ही भाषा जापानी में इतने सहज तरीके से बात करते हैं कि पर्यटक भी हैरान रह जाते हैं। उनकी भाषा पर पकड़ किसी प्रोफेशनल से कम नहीं लगती।

एक जवाब जिसने दिल छू लिया
वीडियो का सबसे खास पल तब आता है, जब एक जापानी टूरिस्ट उनसे खुश होकर उन्हें टिप देने की कोशिश करता है। लेकिन मिस्टर दीप विनम्रता से मना कर देते हैं और कहते हैं, “पैसे से ज्यादा अहम इंसान होते हैं।” उनका यह सादा और सहज स्वभाव देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


कम उम्र में सीखी बड़ी बात
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने जापानी कैसे सीखी, तो उन्होंने बताया कि सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने यह भाषा सीखना शुरू कर दिया था। उनकी लगन आज उनके काम में साफ दिखाई देती है। वीडियो शेयर करने वाले टूरिस्ट ने भी उन्हें बेहद दयालु बताया और लिखा कि उन्होंने ‘अतिथि देवो भव’ को सच कर दिखाया।

देखें वीडियो
 


सोशल मीडिया पर प्यार की बारिश

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। लोग न सिर्फ उनकी भाषा की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके व्यवहार से भी प्रभावित हैं। कई यूजर्स ने उनके साथ बिताए समय को यादगार बताया, तो कुछ विदेशी यूजर्स ने भारत दोबारा आने की इच्छा जताई।

Video Viral: मेट्रो में चोरी करने से पहले दबोची गई महिला, जेबकतरी की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल

 

True Story: तूफानी रात, बारूदी सुरंगें और 10 साल की मेहनत, जानें नॉर्थ कोरिया से भागने की खौफनाक कहानी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें