सोशल मीडिया पर हर रोज एक नया ट्रेंड आता रहता है, जिसे लोग फॉलो करते हैं। और वीडियो बनाने के साथ-साथ ढेर सारी मस्ती करते हैं। हाल ही में ट्रैश चैलेंज, 10ईयर चैलेंज लोगों के बीच खूब लोकप्रिय रहा। अब एक और चैलेंज सामने आया है जिसका नाम वैक्यूम चैलेंज है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।