House Water Tank Reveals 27 Snake Babies Viral Video: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिने जाते हैं, तो वहीं सांप को देखते ही अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हरिद्वार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक घर की पानी की टंकी में एक-दो नहीं, बल्कि सांप के 27 बच्चे मिले हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया और घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।