फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Israel Iran War: युद्ध के बीच कौन सी किताब पढ़ रहे हैं बेंजामिन नेतन्याहू? फोटो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस

Sun, 08 Mar 2026 04:08 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

US Israel Iran War: अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें एक किताब दिख रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 
विज्ञापन
युद्ध के बीच कौन सी किताब पढ़ रहे हैं बेंजामिन नेतन्याहू? - फोटो : @IsraeliPM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

US Israel Iran War: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध चल रहा है। इस लड़ाई के बीच सोशल मीडिया पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि यह वायरल फोटो बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन कॉल पर बातचीत के दौरान की है। 

विज्ञापन


देखने पर यह एक सामान्य आधिकारिक फोटो लग रही है, लेकिन नेतन्याहू की मेज पर एक किताब रखी हुई है। इस किताब ने सभी का ध्यान खींचा है। इसका नाम Allies at War: How the Struggles Between the Allied Powers Shaped the War and the World है। इस किताब को ब्रिटिश इतिहासकार, लेखक और पूर्व राजनीतिक पत्रकार ने लिखा है। वे द्वितीय विश्व युद्ध के कूटनीतिक इतिहास के विशेषज्ञ हैं। इस किताब को लेकर विश्लेषकों के बीच बहस शुरू हो गई है। 

इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस फोटो को 28 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया था- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। मेज पर एक क्षेत्रीय नक्शा फैला हुआ है और पास में एक किताब रखी है।
विज्ञापन

 

Viral Video: सचिन तेंदुलकर ने मां के लिए कार में किए खास इंतजाम, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

क्यों किताब की हो रही चर्चा?  

टिम बौवेरी की यह किताब बीते साल 2025 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ब्रिटेन, अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनीतिक संबंधों और अंदरूनी मतभेदों के बारे में विस्तार बताया गया है। इसमें बताया गया है कि विंस्टन चर्चिल, फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट और जोसेफ स्टालिन के बीच अविश्वास, प्रतिस्पर्धा और अलग-अलग रणनीतियों के बाद भी कैसे आखिरी में एक साझा दुश्मन के खिलाफ गठबंधन टिका रहा है। 

Zara Hatke: वैज्ञानिकों की इस खोज से दुनिया हैरान, यहां मिला रहस्यमयी जीव, 6000 साल से माना जा रहा था विलुप्त

क्या यह एक संयोग है? 

कुछ विश्लेषकों का मानते हैं कि इस्राइली प्रधानमंत्री की मेज पर इस किताब का होना सिर्फ संयोग नहीं सकता है। वो मानते हैं कि यह एक प्रतीकात्मक संदेश देने की कोशिश हो सकती है।द्वितीय विश्व युद्ध में भी सहयोगी देशों के बीच कई मतभेद थे, लेकिन इसके बाद भी वो एकजुट होकर हिटलर के खिलाफ खड़े थे। ऐसे ही ईरान के खिलाफ अमेरिका और इस्राइ एक साझा रणनीति के तहत साथ दिख रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें