फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गेट खोलते ही शख्स का विशालकाय अजगर से हुआ सामना, खौफनाक वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Mon, 17 Aug 2026 11:31 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर विशालकाय अजगर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर खेतों से निकलकर गांव की आबादी वाले इलाके में एक घर के दरवाजे पर पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर पहुंचा खतरनाक अजगर - फोटो : @AnathNagrik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Giant Python viral video In Hindi: विशालकाय अजगरों से जुड़े कई डरावने और हैरान कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हसनपुर कदीम गांव से अजगर का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। जब खेतों से निकलकर एक विशाल अजगर गांव के आबादी वाले इलाके में पहुंच जाता है। 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक विशालकाय अजगर घर के अंदर जाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रोकने की कोशिश की ताकि वह घर के अंदर न जा सके। हालांकि आसपास मौजूद लोग दूरी बनाए हुए थे, क्योंकि अजगर का आकार काफी बड़ा था और कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता था।

 

Viral Video: मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शख्स ने पीटने के बाद फ्लैट में खींचा

विज्ञापन

अजगर के गांव में पहुंचने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। विशाल अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।


विज्ञापन

बता दें कि, सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से सावधानीपूर्वक अजगर को घेरा और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। काफी कोशिशों के बाद अजगर को काबू में कर लिया गया, जिससे गांव वालों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को गांव से दूर ले गई और उसे हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में छोड़ दिया। 

 

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम के अधिकारियों का कहना है कि जंगली जानवर और सांप कई बार भोजन या सुरक्षित जगह की तलाश में आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को खुद पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए। 

 

Viral Video: मछली के चक्कर में मुंह पर चिपका ऑक्टोपस, मछुआरे का चेहरा देख दिल कांप जाएगा आपका

Viral Video: चीन के अस्पताल में अजीब हादसा, दोस्त की कुर्सी में फंसी गर्दन निकालने की कोशिश में खुद फंसा शख्स
 

विशालकाय अजगर के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इस भाई की हिम्मत को सलाम है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे देखकर मेरी तो सांस ही थम गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें