फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कॉलेज में छात्रा ने पीली साड़ी में किया ऐसा डांस, मिल गए लाखों व्यूज; देखें वायरल वीडियो

Sat, 19 Apr 2025 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Student Dance Viral Video: एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो पीली साड़ी में अपने डांस का जलवा बिखेर रही है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
लड़की का पीली साड़ी में डांस करता वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : X/@indian_armada
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Farewell Party Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो दौड़ते रहते हैं, जो लोगों को पसंद आ जाते हैं। इसमें कई वीडियो गाने वाले, डांस वाले या कोई इमोशनल वीडियो भी शामिल होते हैं। इस बार भी एक वीडियो है जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख भी चुके हैं।

विज्ञापन


वीडियो डांस का है जिसमें एक यूनिवर्सिटी की छात्रा पीली साड़ी पहनकर ठुमक रही है और लोगों को इस छात्रा का डांस खूब पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो ने धूम मचा रखी है। ऐसे में अगर आपने अब तक ये वीडियो नहीं देखा है तो आपको एक बार तो ये वीडियो देखना चाहिए और यकीन मानिए इसके बाद आप इस वीडियो को बार-बार देख सकते हैं। चलिए वीडियो के बारे में जानते हैं...

पहले वीडियो को समझिए, इसमें है क्या?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जो कि एक यूनिवर्सिटी की छात्रा है पीली साड़ी पहनकर, बाल खोलकर और स्लीवलेस ब्लाउज में डांस कर रही है। छात्रा के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो एक यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है और ये डांस फेयरवेल फंक्शन का है। जहां पर लड़की ने पीले रंग की वेस्टर्न साड़ी पहनी है और इसके बाद वो अपने डांस का जलवा बिखेर रही है।

बटोर लिए लाखों व्यूज

इंटरनेट पर ये वीडियो धूम मचा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 14 हजार से ज्यादा लोग अब तक इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं।

इस वीडियो पर कमेंट की भी भरमार है। कोई पूछ रहा है कि ये डांस करने वाली लड़की है कौन? वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि 'लड़कों डांस की प्रशंसा कर सकते हो, बहुत अच्छा परफॉर्मेंस था।' कई लोग कमेंट कर इस वीडियो को क्यूट भी बता रहे हैं।

डांस का वीडियो यहां देखें:-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें